फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Renowned socialist leader Keshavrao Dhondge died at the age of 100 Sharad Pawar expressed grief

महाराष्ट्र: जानेमाने समाजवादी नेता केशवराव धोंडगे का 100 वर्ष की उम्र में निधन, शरद पवार ने जताया दुख

Sun, 01 Jan 2023 07:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 01 Jan 2023 07:55 PM IST
सार

धोंडगे पहली बार वर्ष 1957 में विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। इसके बाद वह वर्ष 1962,1972,1985 और 1990 में भी विधानसभा पहुंचे। उन्होंने नांदेड़ जिले के तहत लोहा तालुका की स्थापना में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
Maharashtra: Renowned socialist leader Keshavrao Dhondge died at the age of 100 Sharad Pawar expressed grief
केशवराव धोंडगे - फोटो : Social Media

विस्तार

पीजेंट्स ऐंड वर्कर्स पार्टी (पीडब्ल्यूपी) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व विधायक केशवराव धोंडगे का रविवार को 100 साल की उम्र में निधन हो गया। धोंडगे ने औरंगाबाद के अस्पताल में अंतिम सांस ली। पीडब्ल्यूपी पार्टी के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल ने बताया कि धोंडगे ने वर्ष 1951 से 1995 तक निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर अपनी सेवाएं दीं। वह पांच बार विधायक और एक बार सांसद चुने गए।

विज्ञापन


धोंडगे पहली बार वर्ष 1957 में विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। इसके बाद वह वर्ष 1962,1972,1985 और 1990 में भी विधानसभा पहुंचे। उन्होंने नांदेड़ जिले के तहत लोहा तालुका की स्थापना में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने धोंडगे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि महाराष्ट्र ने सामाजिक प्रतिबद्धता वाले एक राजनेता को खो दिया है। धोंडगे एक स्वतंत्रता सेनानी भी थे। उन्होंने किसानों और मजदूर वर्ग के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed