फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra: Ramdas Athawale to get the ED probed into the mismanagement of Pune Osho Ashram

महाराष्ट्र : ओशो आश्रम के कुप्रबंधन की ईडी से जांच कराएंगे राज्यमंत्री अठावले

Sat, 25 Sep 2021 06:30 AM IST
Kuldeep Singh सुरेंद्र मिश्र, मुंबई
सुरेंद्र मिश्र, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 25 Sep 2021 06:30 AM IST
सार

केंद्रीय समाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास अठावले ने कहा, पुणे में आचार्य रजनीश ‘ओशो’ आश्रम को बिकने से बचाने के लिए इसके कुप्रबंधन के खिलाफ ओशो के अनुयायियों की आवाज बनेंगे। आश्रम की संपत्ति बेचकर जो भी पैसा देश से बाहर गया है उसकी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच कराएंगे।

विज्ञापन
Maharashtra: Ramdas Athawale to get the ED probed into the mismanagement of Pune Osho Ashram
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले - फोटो : Twitter

विस्तार

पुणे में आचार्य रजनीश ‘ओशो’ आश्रम को बिकने से बचाने के लिए केंद्रीय समाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास अठावले ने भी जोर लगाया हैं। उन्होंने मुंबई में ओशो फ्रेंड्स फाउंडेशन की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में शुक्रवार को कहा कि ओशो आश्रम का नुकसान देश का छति है। वे इसके कुप्रबंधन के खिलाफ ओशो के अनुयायियों की आवाज बनेंगे और आश्रम की संपत्ति बेचकर जो भी पैसा देश से बाहर गया है उसकी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच कराएंगे।

विज्ञापन


रामदास अठावले ने कहा कि हमारी पार्टी आरपाईआई ने हमेंशा ही बेजुबानों को आवाज दी है और आज मैं यहां सभी ओशो के अनुयायियों की आवाज बनने आया हूं। उन्होंने कहा, हम मानते हैं कि ओशो की संपत्ति उनके अनुयायियों की है और उसका लाभ उन्हें मिलना चाहिए। इसलिए मैं ओशो के अनुयायियों को आश्वासन देता हूं कि आश्रम में जो भी अंतर्राष्ट्रीय या विदेशी भ्रष्टाचार या कदाचार की गतिविधियां चल रही है, उसकी जांच के लिए ईडी से अनुरोध करूंगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को दक्षिण मुंबई के यशवंतराव चव्हाण ऑडिटोरियम सेंटर में शुक्रवार को ओशो करीब सौ अनुयायी इकट्ठा हुए। ओशो कीर्तन के बाद ओशो आश्रम को लेकर एक प्रजेंटेशन दिया गया। इससे स्वामी योगेश ने बताया कि किस तरह विदेश से ओशो की विरासत को बेचने का खेल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्रम की 20 एकड़ में से बिक गई 8 एकड़ जमीन
पुणे के कोरेगांव पार्क में बने ओशो आश्रम की 20 एकड़ जमीन है जिसमें से 8 एकड़ जमीन मौजूदा निदेशकों के द्वारा बेची जा चुकी है। आश्रम का नाम बदलकर ओशो रिसार्ट रख दिया गया है और बुद्ध हॉल मे लगी बुद्ध की मूर्ति भी गायब हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed