फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra pune ketan agarwal death murder conspiracy case lohagad fort siya goyal chetan chaudhary arrested

33 डिग्री गर्मी में हुडी: हत्यारे न करते ये गलती तो कभी न खुलता राज, ऐसे रची गई केतन की हत्या की साजिश

Wed, 24 Jun 2026 10:45 AM IST
अमन तिवारी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 24 Jun 2026 10:45 AM IST
सार

पुणे के लोहगढ़ किले में बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की मौत की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने सीसीटीवी में 33 डिग्री गर्मी में हुडी पहने एक संदिग्ध को देखा थी। जांच में पता चला कि यह व्यक्ति केतन की मंगेतर का प्रेमी था। उसी के साथ मिलकर केतन की मंगेतर ने उन्हें रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी।

विज्ञापन
maharashtra pune ketan agarwal death murder conspiracy case lohagad fort siya goyal chetan chaudhary arrested
केतन हत्याकांड - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पुणे के लोहगढ़ किले में बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शुरुआत में इसे एक दुखद हादसा माना गया, लेकिन पुलिस की जांच में यह एक खौफनाक हत्या निकली। पुलिस ने इस मामले में मृतक की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग
पुलिस को जांच के दौरान किले के टिकट काउंटर के पास का एक सीसीटीवी फुटेज मिला। इसमें 26 साल के केतन अग्रवाल और 20 साल की सिया साथ चलते दिख रहे थे। उनके कुछ ही पीछे एक युवक चल रहा था जिसने शॉर्ट्स और हुडी पहनी थी। पुलिस को शक तब हुआ जब उन्होंने देखा कि उस दिन तापमान 33 डिग्री सेल्सियस था। इतनी गर्मी में किसी का हुडी पहनना और चेहरा छिपाना असामान्य था। फुटेज में दिखा कि जब सिया पीछे मुड़कर देखती, तो हुडी वाला युवक तुरंत नीचे बैठ जाता था। बाद में इस युवक की पहचान सिया के प्रेमी चेतन चौधरी के रूप में हुई। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि हुडी पहना संदिग्ध युवक केतन से करीब 20-30 फीट पीछे चल रहा था और उसने हेडसेट भी लगा रखा था।
विज्ञापन


शादी से पहले हत्या की साजिश
केतन और सिया की सगाई इसी साल फरवरी में हुई थी। नवंबर में उदयपुर के एक महल में उनकी भव्य शादी होने वाली थी। केतन अपने परिवार का रियल एस्टेट बिजनेस संभालते थे। जांच में पता चला कि सिया इस शादी से खुश नहीं थी। उसने केतन के परिवार से शादी एक साल टालने की बात भी कही थी। इसके बाद सिया और चेतन ने मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी की थी मारने की कोशिश
पुलिस ने बताया कि सिया ने केतन को कई बार लोहगढ़ किले पर चलने के लिए मजबूर किया। वह 31 मई को केतन को वहां ले गई थी। इसके बाद 4 जून को भी उसने जिद की, लेकिन केतन की मां ने उन्हें जाने नहीं दिया। केतन का पासपोर्ट भी रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया था, जिसकी वजह से उनका बाली जाने का प्लान रद्द हो गया। 14 जून को सिया ने केतन को किले से धक्का देने की कोशिश की थी, लेकिन केतन ने एक झाड़ी पकड़ ली। तब सिया ने सांप होने का बहाना बनाकर बात संभाल ली थी।

कॉल रिकॉर्ड्स ने खोली पोल
पुलिस जांच में इस हत्याकांड से जुड़ी कई नई और अहम जानकारियां सामने आई हैं। कॉल रिकॉर्ड्स के विश्लेषण से पता चला कि सिया और चेतन ने पिछले सात महीनों में एक-दूसरे को 2,004 बार फोन किया था। दोनों के बीच कुल 238 घंटों तक बातचीत हुई थी। इन दोनों की मुलाकात एक बिजनेस इवेंट के दौरान हुई थी। सिया बेकरी का काम करती है, जबकि चेतन ड्राई फ्रूट्स के व्यापार से जुड़ा है। पुलिस ने जब चेतन के सोशल मीडिया प्रोफाइल की तस्वीरों का मिलान सीसीटीवी फुटेज से किया, जिससे शक यकीन में बदल गया। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों ने केतन को रास्ते से हटाने के लिए प्लान-सी भी तैयार कर रखा था। अगर पिछली कोशिशें नाकाम रहतीं, तो वे इस तीसरे प्लान को अंजाम देते।

केतन के पिता ने लगाया आरोप
केतन के पिता ने आरोप लगाया है कि सिया ने ही जानबूझकर पासपोर्ट छिपा दिया था ताकि बाली की ट्रिप रद्द हो जाए। पुलिस को सिया पर शक तब और गहरा हुआ जब उन्होंने देखा कि केतन की मौत के बाद उसके चेहरे पर कोई दुख नहीं था। फिलहाल अदालत ने दोनों आरोपियों को सात दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।


ये भी पढ़ें: मानसून की दस्तक: भटके हुए बादलों ने मुंबई में की आफत की बारिश, कई इलाकों में हुआ जलभराव, IMD का ऑरेंज अलर्ट

पकड़े जाने पर हुआ खुलासा
लोनावला ग्रामीण पुलिस और क्राइम ब्रांच ने जब चेतन को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने सब सच उगल दिया। चेतन ने बताया कि सिया सगाई तोड़कर भागना नहीं चाहती थी क्योंकि उसे डर था कि इससे उसके परिवार की बदनामी होगी। इसलिए उन्होंने केतन को मारने की साजिश रची। 18 जून को मौका पाकर उन्होंने केतन को खाई में धक्का दे दिया। पुलिस ने अब दोनों आरोपियों पर हत्या और साजिश का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed