फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra pregnant woman was taken to health center by temporary stretcher people had to cross the river

Maharashtra: गर्भवती महिला को अस्थायी स्ट्रेचर से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लोगों ने पैदल नदी भी पार की

Tue, 25 Jul 2023 09:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, पालघर (महाराष्ट्र)
पीटीआई, पालघर (महाराष्ट्र) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 25 Jul 2023 09:48 PM IST
सार

मामले में तालुका स्वास्थ्य अधिकारी भाऊसाहेब चत्तर ने दोपहर को पीएचसी का दौरा किया। उन्होंने कहा कि सात माह की गर्भवती भागड़े का इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर है।

विज्ञापन
Maharashtra pregnant woman was taken to health center by temporary stretcher people had to cross the river
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : pixabay

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक आदिवासी गर्भवती महिला को कुछ लोग अस्थायी स्ट्रेचर के जरिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। इस दौरान लोगों को भारी जलभराव का सामना भी करना पड़ा। गांव तक सड़क नहीं होने की वजह से लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को चिकित्सीय सुविधा केंद्र तक पहुंचाया। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


गर्दन तक पानी के बीच से निकले
वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों ने महिला को एक झोली या अस्थायी स्ट्रेचर पर उठा रखा था। उन्हें गर्दन तक पानी से होकर गुजरना पड़ा। दरअसल, बीच में एक नदी पड़ती है। ऐसे में इन लोगों को कुर्लोद गांव में शेंदे पाड़ा इलाके से पांच किलोमीटर दूर नंदगांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) तक पहुंचने से पहले एक नदी को पैदल ही पार करना पड़ा। महिला की पहचान सुरेखा लाहू भागड़े के रूप में हुई है।
विज्ञापन


महिला की हालत स्थिर
मामले में तालुका स्वास्थ्य अधिकारी भाऊसाहेब चत्तर ने दोपहर को पीएचसी का दौरा किया। उन्होंने कहा कि सात माह की गर्भवती भागड़े का इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर है। कुर्लोद के उप सरपंच मोहन मोदक ने बताया कि महिला को मंगलवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। गांव तक एम्बुलेंस नहीं पहुंच सकती थी, तो उसके परिवार के सदस्यों तथा स्थानीय लोगों ने एक कंबल और बांस के डंडों से एक अस्थायी ‘स्ट्रेचर’ बनाया और पैदल ही उसे पीएचसी लेकर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed