फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Politics: Sanjay Raut slammed Devendra Fadnavis over his remarks on Supreme Court

Maharashtra: 'फडणवीस होते कौन हैं? जीत सच्चाई की ही होगी', शिवसेना विवाद पर बोले संजय राउत

Sun, 12 Feb 2023 01:23 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 12 Feb 2023 01:23 PM IST
सार

फडणवीस ने कहा था कि अयोग्यता याचिका के संदर्भ में उच्चतम न्यायालय उनके पक्ष में फैसला सुनाएगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ एकनाथ शिंदे-भाजपा गठबंधन एक वैध सरकार है।

विज्ञापन
Maharashtra Politics: Sanjay Raut slammed Devendra Fadnavis over his remarks on Supreme Court
संजय राउत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र की शिंदे सरकार के खिलाफ शिवसेना(उद्धव गुट) नेता संजय राउत एक बार फिर मुखर हुए हैं। उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट में सरकार के खिलाफ चल रहे मामले में सच्चाई की ही जीत होगी। संजय राउत का यह बयान सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अयोग्यता याचिका पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की टिप्पणी के बाद आया है। 

विज्ञापन


दरअसल, फडणवीस ने कहा था कि अयोग्यता याचिका के संदर्भ में उच्चतम न्यायालय उनके पक्ष में फैसला सुनाएगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ एकनाथ शिंदे-भाजपा गठबंधन एक वैध सरकार है। उन्होंने आगे कहा, हमने जो किया है वह कानूनी था, संवैधानिक मानदंडों के अनुसार और कानून का ठीक से अध्ययन किया गया था, इसलिए परिणाम हमारे पक्ष में होगा।
विज्ञापन


फडणवीस कौन होते हैंः राउत 
संजय राउत ने एक ट्वीट में कहा, न तो माननीय सर्वोच्च न्यायालय और न ही चुनाव आयोग गैर संस्थाओं की बातों पर ध्यान देता है। जीत सच्चाई की ही होगी। उन्होंने आगे लिखा, देवेंद्र फडणवीस यह दावा करने वाले कौन होते हैं कि माननीय सुप्रीम कोर्ट उनके पक्ष में फैसला सुनाएगा? और नारायण राणे ने घोषणा की है कि चुनाव आयोग शिंदे को शिवसेना का चुनाव चिह्न देगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश बैस बने महाराष्ट्र के नए राज्यपाल
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। उनकी जगह रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed