फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra politics news and Update MVA to hold seat-sharing meeting for Lok Sabha

लोकसभा: सीटों के बंटवारे के लिए बैठक करेगा MVA, पंकजा मुंडे के सवाल पर अजित पवार बोले- यह BJP का अंदरूनी मामला

Sat, 03 Jun 2023 08:28 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 03 Jun 2023 08:28 PM IST
सार

2019 लोकसभा चुनावों में भाजपा और शिवसेना ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था। भाजपा ने 25 में से 23 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि, शिवसेना ने 23 में से 18 सीटों पर जीत दर्ज किया था। इसके अलावा एनसीपी ने कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन
Maharashtra politics news and Update MVA to hold seat-sharing meeting for Lok Sabha
Ajit Pawar - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने पुणे और भायंदर-गोंदिया लोकसभा सीट के बदलने के अफवाहों को खारिज कर दिया है। नागुपर में उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे के लिए बातचीत जारी है। 

विज्ञापन

एनसीपी कई सीटों का सर्वे कर चुकी
वरिष्ठ नेता अजित पवार ने शनिवार को नागपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पुणे लोकसभा सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट है। जबकि, भायंदर-गोंदिया 2009 से एनसीपी का गढ़ रहा है। हालांकि, 2019 में भाजपा ने वहां से जीत दर्ज की साथ ही पुणे में भी कांग्रेस उम्मीदवार को भी भाजपा ने हरा दिया था। बाकि, जो भी कुछ आप लोगों ने सुना है वह अफवाह है। शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस अपनी सीटों का सर्वे कर रही है। जबकि, एनसीपी कई सीटों का सर्वे कर चुकी है। रविवार को सीटों के बंटवारे के लिए हम पुणे में बैठक कर रह हैं। पवार का कहना है कि गठबंधन ने सकारात्मक कदम उठाया है, जरूरत पड़ने पर हम एक कदम आगे बढ़ सकते हैं तो एक कदम पीछे भी हो सकते हैं। अजित पवार ने पंकजा मुंडे के सवाल पर कहा कि यह भाजपा का अंदरूनी मामला है। वह कद्दावर नेता हैं। उनका बयान पार्टी के लिए है, इसपर कोई भी टिप्पणी करना उचित नहीं है।

विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष ने कहा- पार्टी हमारी महासमुद्र है
महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावालकुले ने विधायक पंकजा मुंडे के बयान को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुंडे पार्टी की हैं लेकिन पार्टी मुंडे की नहीं है। भाजपा के वरिष्ठ दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे परली विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी में दरकिनार कर दी गई थी। एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के कैबिनेट विस्तार के बाद उन्होंने कहा था कि शायद वह इस काबिल नहीं है कि उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिल सके। पत्रकारों से बात करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि पंकजा मुंडे में खून में भाजपा है। वह गोपीनाथ मुंडे की वारिस हैं। पार्टी को मजबूत करने के लिए उन्होंने दिन-रात काम किया है। अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एक खुला ऑफर दे रही है कि जिसे भी पार्टी में शामिल होना है, वह हो सकता है। उसे हमारी विचारधारा के अनुसार, काम करना होगा। भाजपा एक महासमुद्र है, जो सबको अपने आप में समा लेती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले लोकसभा चुनवों का जानिए हाल
2019 लोकसभा चुनावों में भाजपा और शिवसेना ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था। भाजपा ने 25 में से 23 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि, शिवसेना ने 23 में से 18 सीटों पर जीत दर्ज किया था। इसके अलावा एनसीपी ने कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। 19 सीटों पर लड़ने वाली एनसीपी चार ही सीट जीत पाई थी। जबकि, कांग्रेस 25 सीटों में सिर्फ एक ही सीट जीत सकी।

पढ़िए, कांग्रेस ने सीट बंटवारे पर क्या कहा
महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि महाविकास अघाड़ी की पार्टियां अगर एक-साथ मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो हम 
राज्य की 48 में से 40 सीटों को जीत सकते हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले का कहना है कि कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि हम अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़े। थोराट का कहना है कि जिन सीटों पर कांग्रेस ने पहले चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन जहां उसका बहुत अच्छा आधार था, उसे एमवीए में सीट बंटवारे के सौदे के तहत पार्टी को दिया जाना चाहिए। पटोले का दावा है कि मोदी सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। मोदी सरकार को हराने और देश को बचाने के लिए विपक्षी दल एक साथ चुनाव लड़ेंगे। केंद्र सरकार को शिंदे सरकार से जनता नाराज है।



कांग्रेस ने 41 लोकसभा सीटों का जायजा लिया
महाराष्ट्र में कांग्रेस ने 41 लोकसभा सीटों का जायजा लिया है जबकि मुंबई की छह सीटों की समीक्षा की जाएगी। पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की बैठक में सीटों के आवंटन पर चर्चा की जाएगी। पार्टी की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पटोले ने कहा कि कांग्रेस उत्साह और भारतीय जनता पार्टी को हराने के संकल्प के साथ 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। 41 लोकसभा सीटों (कुल 48 में से) की समीक्षा पूरी हो गई है। चंद्रपुर और छह निर्वाचन क्षेत्रों की समीक्षा अलग से की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं कि पार्टी ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़े। एमवीए में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस शामिल हैं।






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed