फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Politics Legislature Secretary Rajendra Bhagwat has issued show-cause notices to 53 MLAs of both factions of Shiv Sena Latest News Update

Maharashtra Politics: शिवसेना के दोनों गुटों के 53 विधायकों को कारण बताओ नोटिस, एक सप्ताह के अंदर देना होगा जवाब

Sun, 10 Jul 2022 05:26 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 10 Jul 2022 05:26 PM IST
सार

शिवसेना के 53 विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर पर महाराष्ट्र विधानमंडल सचिव राजेंद्र भागवत ने कहा कि जब भी हमें कोई आवेदन मिलता है तो हमें उस पर कार्रवाई करनी होती है।

विज्ञापन
Maharashtra Politics Legislature Secretary Rajendra Bhagwat has issued show-cause notices to 53 MLAs of both factions of Shiv Sena Latest News Update
उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और एकनाथ शिंदे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के सियासी उठापटक के बीच राज्य विधानमंडल सचिव राजेंद्र भागवत ने दोनों पक्षों की शिकायत मिलने पर शिवसेना के दोनों गुटों के 53 विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी को एक सप्ताह के भीतर जवाब देना है। शिवसेना के 53 विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर पर महाराष्ट्र विधानमंडल सचिव राजेंद्र भागवत ने कहा कि जब भी हमें कोई आवेदन मिलता है तो हमें उस पर कार्रवाई करनी होती है इसलिए प्रत्येक विधायक को नोटिस जारी किया गया है जिसके खिलाफ आवेदन किया गया था।

विज्ञापन


इस बीच बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह महाराष्ट्र सरकार का मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा था कि वह उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ विचार-विमर्श के बाद अगले सप्ताह अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। साथ ही उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा करने और भाजपा के साथ गठबंधन में अगला चुनाव जीतने का भी भरोसा जताया था। उनका यह बयान दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात के बाद आया।
विज्ञापन


शिंदे और फडणवीस ने 30 जून को पदभार ग्रहण किया था। उससे पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके पीछे की वजह से शिवसेना में फूट थी। शिवसेना के 40 से ज्यादा विधायकों ने शिंदे के नेतृत्व में बगावत कर दी थी। उनका आरोप था कि सीएम ठाकरे ने हिंदुत्व के मुद्दे से समझौता किया और पार्टी को कमजोर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में 11 जुलाई को सुनवाई
वहीं, सुप्रीम कोर्ट एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाए जाने के खिलाफ शिवसेना के उद्धव ठाकरे नीत धड़े द्वारा दायर याचिका पर 11 जुलाई को सुनवाई करेगा। जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस जेके माहेश्वरी की अवकाशकालीन पीठ मामले को सुनेगा। शिवसेना नेता सुभाष देसाई की ओर से याचिका दायर की गई है। देसाई ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिंदे गुट और भाजपा गठबंधन को आमंत्रित करने के राज्यपाल के 30 जून के फैसले को चुनौती दी है। ठाकरे गुट ने तीन और चार जुलाई को हुई विधानसभा की कार्यवाही की वैधता को भी चुनौती दी है, जिसमें सदन में नए अध्यक्ष का चुनाव किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed