फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra politics ex minister ramdas kadam alleged Sharad Pawar breaking Shiv Sena 12 party MP meet Lok Sabha speaker

Maharashtra: उद्धव को बड़ा झटका, शिंदे के करीबी राहुल शेवाले होंगे लोकसभा में पार्टी के नेता, स्पीकर से मिली मान्यता

Tue, 19 Jul 2022 11:00 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 19 Jul 2022 11:00 PM IST
सार

रामदास कदम ने मंगलवार को दावा किया कि शरद पवार ने शिवसेना को 'व्यवस्थित रूप से कमजोर' किया है। इतना ही नहीं कदम ने यह भी कहा कि कुछ विधायकों ने इस पर चिंता व्यक्त की थी, लेकिन उद्धव ठाकरे शरद पवार से अलग होने को तैयार नहीं थे।

विज्ञापन
Maharashtra politics ex minister ramdas kadam alleged Sharad Pawar breaking Shiv Sena 12 party MP meet Lok Sabha speaker
12 सांसदों से एकनाथ शिंदे ने की मुलाकात। - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री रामदास कदम ने मंगलवार को रांकपा प्रमुख शरद पवार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने शरद पवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह शिवसेना को तोड़ रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा वे इसका सबूत शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को दे चुके हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने शिवसेना के शिंदे गुट के 12 सांसदों की मांग पर लोकसभा में राहुल शेवाले को शिवसेना नेता के रूप में मान्यता दे दी है। सीएम एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


रामदास कदम ने फोड़ा बम
रामदास कदम ने मंगलवार को दावा किया कि शरद पवार ने शिवसेना को 'व्यवस्थित रूप से कमजोर' किया है। इतना ही नहीं कदम ने यह भी कहा कि कुछ विधायकों ने इस पर चिंता व्यक्त की थी, लेकिन उद्धव ठाकरे शरद पवार से अलग होने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन


कदम ने मंगलवार को कहा कि 'मैंने उद्धव ठाकरे  को पर्याप्त सबूत दिए हैं कि कैसे राकांपा प्रमुख शरद पवार शिवसेना को तोड़ रहे हैं।' कदम ने दावा किया कि पवार ने कुनाबी समुदाय के सदस्यों को अच्छे पद दिए हैं और उन्हें धन से मजबूत भी किया है। उन्होंने आगे दावा किया कि मुख्यमंत्री हमारे थे, धन सरकारी खजाने से आया, लेकिन शिवसेना को पवार ने व्यवस्थित रूप से कमजोर कर दिया। कई विधायकों ने उद्धव ठाकरे के सामने ऐसी ही चिंता व्यक्त की, लेकिन आप पवार को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कदम बोले- मैने गठबंधन का किया था विरोध
उन्होंने आगे कहा कि अगर बालासाहेब ठाकरे आज जीवित होते, तो क्या उन्होंने उद्धव ठाकरे को राकांपा और कांग्रेस के समर्थन से मुख्यमंत्री बनने दिया होता? पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए एनसीपी और कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने के उद्धव ठाकरे के कदम का विरोध किया था। उन्होंने कहा, 'मैंने उद्धव से कहा कि यह पाप करने जैसा है। बालासाहेब ठाकरे की आत्मा को इस व्यवस्था से शांति नहीं मिलेगी।

कदम की इस टिप्पणी के बाद महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। पूर्वमंत्री पर पलटवार करते हुए राकांपा के मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे ने कदम की टिप्पणी को खारिज करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। महेश तापसे ने दावा किया कि शिवसेना में विभाजन के पीछे भाजपा का हाथ है। उन्होंने कहा कि बागी नेता पवार को निशाना बनाकर इससे ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं। राकांपा प्रवक्ता तापसे ने कहा कि पवार की पहल के कारण एमवीए का गठन किया गया था और विद्रोह के बाद भी राकांपा उद्धव ठाकरे और उनके शिवसेना नेताओं के समूह का समर्थन कर रही है।

उद्धव ठाकरे ने रामदास कदम को किया पार्टी से बर्खास्त
गौरतलब है कि पूर्व मंत्री रामदास कदम ने सोमवार को ठाकरे को लिखे एक पत्र में 'शिवसेना नेता' के रूप में अपना इस्तीफा दे दिया। वहीं, शिवसेना अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार शाम को घोषणा की थी कि रामदास कदम को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए बर्खास्त किया गया था। बाद में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले विद्रोही शिवसेना गुट ने कदम को नेता के रूप में बहाल किया।

शिवसेना सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात
इसी बीच, मंगलवार को महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने गुट के 12 मंत्रियों से दिल्ली में मुलाकात की। पार्टी के सांसद हेमंत गोडसे ने बताया कि इसके बाद 12 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान शिवसेना सांसदों ने उनसे सदन में नेता को बदलने का अनुरोध किया है। 

लोकसभा में राहुल शेवाले बने शिवसेना नेता 
लोकसभा अध्यक्ष ने शिवसेना के शिंदे गुट के 12 सांसदों की मांग पर लोकसभा में राहुल शेवाले को शिवसेना नेता के रूप में मान्यता दे दी है। सीएम एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद के निचले सदन में राहुल शेवाले को शिवसेना नेता के रूप में मान्यता दे दी है। शिवसेना के सांसदों ने पार्टी संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के आदर्शों को कायम रखने के उनके रुख का समर्थन किया है।

वहीं, इस मौके पर लोकसभा में पार्टी के नए नेता राहुल शेवाले ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उद्धव ठाकरे पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ठाकरे भाजपा के साथ फिर से जुड़ने के इच्छुक थे, लेकिन वो अपनी बात से मुकर गए।" गौरतलब है कि लोकसभा में शिवसेना के 19 सांसद हैं, जिनमें से 12 शिंदे खेमे को अपना समर्थन दे रहे हैं।

पिछले महीने गिर गई थी सरकार
गौरतलब है कि पिछले महीने जब शिंदे ने पार्टी के खिलाफ विद्रोह किया था तो रत्नागिरी जिले के दापोली के विधायक रामदास कदम के बेटे योगेश कदम भी विद्रोही खेमे में शामिल हो गए थे। शिंदे और 39 अन्य शिवसेना विधायकों द्वारा पार्टी के खिलाफ विद्रोह करने के बाद पिछले महीने ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी। 


आदित्य ठाकरे ने कसा तंज
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने मंगलवार को शिंदे गुट और एकनाथ शिंदे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ‘गद्दार’ चले गए हैं और जिन्हें लगता है कि शिवसेना अध्यक्ष एवं उनके पिता उद्धव ठाकरे एक अच्छे इंसान हैं, वे अब भी पार्टी के साथ हैं। उन्होंने आगे कहा कि 'इस विद्रोह ने हमारे प्रति उनकी घृणा, ईर्ष्या और क्रोध को बेनकाब कर दिया है। ऐसे में सच्चाई सामने आ रही है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed