{"_id":"6749a47761205b4dea0e47c8","slug":"maharashtra-politics-chief-minister-post-bjp-shivsena-leaders-reaction-news-in-hindi-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: 'मुलाकातें वीडियो कॉन्फ्रेंस-फोन के जरिए भी होती है' CM पद को लेकर सस्पेंस पर बोले शिवसेना नेता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: 'मुलाकातें वीडियो कॉन्फ्रेंस-फोन के जरिए भी होती है' CM पद को लेकर सस्पेंस पर बोले शिवसेना नेता
Fri, 29 Nov 2024 04:56 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 29 Nov 2024 04:56 PM IST
सार
भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह से पहले चर्चा होती है। इसमें समाधान निकालने पर बातचीत होती है। मुख्यमंत्री महायुति और महाराष्ट्र का होगा।
विज्ञापन
उदय सामंत
- फोटो : ANI (Video Grab)
विस्तार
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की जीत के बाद कल यानी की गुरुवार को नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बैठक हुई। इस बैठक में सीएम चेहरे से पर्दा नहीं उठ सका। इसके लिए मुंबई में एक और बैठक होने वाली है। गुरुवार को अमित साह से मुलाकात के बाद शिवसेना नेता उदय सामंत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र कैबिनेट को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। शिवसेना नेता ने कहा कि मुलाकातें केवल फिजिकली नहीं, बल्कि मोबाइल के जरिए भी होती है।
सीएम पद को लेकर शिवसेना नेता उदय सामंत ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "हम सुबह तक एकनाथ शिंदे के साथ थे। कल वह वापस आएंगे और ऐसा नहीं है कि मुलाकातें केवल फिजिकली ही होती है, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और मोबाइल के जरिए भी होती है। जैसा कि एकनाथ शिंदे ने कहा है महाराष्ट्र कैबिनेट को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा।"
भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा, "शपथ ग्रहण समारोह से पहले चर्चा होती है। इसमें समाधान निकालने पर बातचीत होती है। मुख्यमंत्री महायुति और महाराष्ट्र का होगा। मुख्यमंत्री महाराष्ट्र को आगे लेकर जाएंगे और छत्रपति शिवाजी महाराज के संकल्प को पूरा करेंगे। यह 20 साल में महाराष्ट्र सरकार का सबसे तेज शपथ ग्रहण समारोह होगा।"
विधानसभा चुनाव में महायुति की जीत
बता दें कि कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) के महा विकास अघाड़ी गठबंधन को हराकर महायुति ने 288 में 235 सीटें जीती जिसमें से अकेले भाजपा ने 132 सीटों पर जीत हासिल की। इस आधार पर ये तय माना जा रहा है कि महाराष्ट्र का अगला सीएम भाजपा से ही होगा।
संबंधित वीडियो

#WATCH | Mumbai, Maharashtra: On Maharashtra CM post, Shiv Sena leader Uday Samant says, "...We were with Eknath Shinde till early morning. Tomorrow he will be back and it is not as if the meeting takes place physically only, they also take place through video conferencing,… pic.twitter.com/P99iaTF0Ew
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 29, 2024
भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा, "शपथ ग्रहण समारोह से पहले चर्चा होती है। इसमें समाधान निकालने पर बातचीत होती है। मुख्यमंत्री महायुति और महाराष्ट्र का होगा। मुख्यमंत्री महाराष्ट्र को आगे लेकर जाएंगे और छत्रपति शिवाजी महाराज के संकल्प को पूरा करेंगे। यह 20 साल में महाराष्ट्र सरकार का सबसे तेज शपथ ग्रहण समारोह होगा।"
विधानसभा चुनाव में महायुति की जीत
बता दें कि कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) के महा विकास अघाड़ी गठबंधन को हराकर महायुति ने 288 में 235 सीटें जीती जिसमें से अकेले भाजपा ने 132 सीटों पर जीत हासिल की। इस आधार पर ये तय माना जा रहा है कि महाराष्ट्र का अगला सीएम भाजपा से ही होगा।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन