फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eknath Shinde vs Uddhav Thackeray: Thane Municipal Corporation 66 Shivsena Corporators Join Eknath Shinde Group News in Hindi Hindi Headline

Eknath Shinde vs Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे को फिर बड़ा झटका, ठाणे नगर निगम के 67 में से 66 पार्षद शिंदे गुट में शामिल

Thu, 07 Jul 2022 12:21 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 07 Jul 2022 12:21 PM IST
सार

ठाणे नगर निगम के 67 में से 66 पार्षद शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। विधायकों की बगावत के बाद उद्धव ठाकरे के लिए यह बड़ा झटका है। इस बीच यह भी कहा जा रहा है कि 12 सांसद भी एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं। 

विज्ञापन
Eknath Shinde vs Uddhav Thackeray: Thane Municipal Corporation 66 Shivsena Corporators Join Eknath Shinde Group News in Hindi Hindi Headline
उद्धव ठाकरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पार्टी में विधायकों की बगावत के बाद अब पार्षदों में भी शिंदे खेमे में शामिल होने के सुर फूटने लगे हैं। गुरुवार को ठाणे नगर निगम के 67 में से 66 पार्षद शिंदे गुट में शामिल हो गए, जिसके बाद उद्धव ठाकरे का ठाणे नगर निगम से नियंत्रण पूरी तरह खत्म हो गया। 

विज्ञापन


सांसद भी छोड़ सकते हैं उद्धव का साथ
सिर्फ विधायक या पार्षद ही नहीं अब सांसदों के शिंदे खेमे में शामिल होने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवसेना के 12 सांसद एकनाथ शिंदे गुट के संपर्क में हैं। एक दिन पहले शिंदे खेमे के विधायक गुलाबराव पाटिल ने दावा किया था कि 12 सांसद शिंदे गुट में शामिल होने की तैयारी में हैं। उनके इस दावे के बाद शिवसेना नेता आनंद राव ने शिवसेना से इस्तीफा दे दिया। 
विज्ञापन


लोकसभा में शिवसेना ने बदला व्हिप
सांसदों को बचाने के लिए राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बड़ा दांव चला है। गुरुवार को संजय राउत ने बताया कि उद्धव ठाकरे के निर्देश के बाद पार्टी ने लोकसभा में अपने चीफ व्हिप को बदलने के लिए स्पीकर को पत्र लिखा है। पार्टी अब रंजन विचारे को चीफ व्हिप के रूप में नियुक्त करना चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसके साथ हैं कितने सांसद
शिंदे गुट में आने वाले शिवसेना सांसदों में सबसे पहला नाम उनके पुत्र कल्याण से सांसद श्रीकांत शिंदे का है। इसके अलावा रामटेक से सांसद रामकृपाल तुमाने, हिंगोली से हेमंत पाटिल, शिर्डी से सदाशिव लोखंडे, यवतमाल से भावना गवली, दक्षिण-मध्य मुंबई से राहुल शेवाले, बुलढाणा से प्रतापराव जाधव, पालघर से राजेंद्र गावित, नासिक से हेमंत गोडसे, मावल से श्रीरंग बारणे और ठाणे से राजन विचारे के नाम की चर्चा है।

वहीं, उद्धव ठाकरे खेमे में 7 सांसद हैं, जिनमें दक्षिण मुंबई से अरविंद सावंत, उत्तर-पश्चिम मुंबई से गजानन कीर्तिकर, उस्मानाबाद से ओमराजे निंबालकर, हातकलंगणे से धैर्यशील माने, परभणी से संजय बंडू जाधव, कोल्हापुर से संजय मंडलिक और दादरा नगर हवेली से कलाबेन डेलकर हैं।



एकनाथ शिंदे ने संभाला कार्यभार 
सियासी ड्रामे के बीच महाराष्ट्र में नवनियुक्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान उन्होंने अपने मंत्रियों व अधिकारियों के साथ बैठक की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed