फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाराष्ट्र में बदली सियासत पर बयानबाजी: राउत बोले- ज्यादा दिन नहीं चलेगा ये सर्कस; जानिए किस नेता ने क्या कहा

Sun, 02 Jul 2023 03:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 02 Jul 2023 03:37 PM IST
सार

संजय राउत ने एक ट्वीट में कहा, 'मैंने अभी राकांपा के शरद पवार से बात की। उन्होंने कहा कि वह दृढ़ हैं और लोगों का समर्थन हमारे साथ है। हम उद्धव ठाकरे के साथ एक नई शुरुआत कर सकते हैं।'

विज्ञापन
Maharashtra political developments: Sharad Pawar undeterred, claims Raut; says this 'circus' won't last long
Sanjay Raut - फोटो : Social Media

महाराष्ट्र में बदले राजनीतिक घटनाक्रम के बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत का बयान भी सामने आया है। राउत ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (रांकापा) सुप्रीमो शरद पवार अपनी पार्टी में टूट से अविचलित हैं और वह नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। बता दें कि अजित पवार ने शनिवार को अपने कई सहयोगियों के साथ एकनाथ शिंदे सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 

loader
Maharashtra political developments: Sharad Pawar undeterred, claims Raut; says this 'circus' won't last long
एनसीपी प्रमुख शरद पवार - फोटो : पीटीआई
राउत ने एक ट्वीट में कहा, 'मैंने अभी राकांपा के शरद पवार से बात की। उन्होंने कहा कि वह दृढ़ हैं और लोगों का समर्थन हमारे साथ है। हम उद्धव ठाकरे के साथ एक नई शुरुआत कर सकते हैं।' उन्होंने राजनीतिक दलों में विभाजन के जरिए सरकार गठन की ओर इशारा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के लोग लंबे समय तक इस तरह के 'सर्कस' को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Maharashtra political developments: Sharad Pawar undeterred, claims Raut; says this 'circus' won't last long
अजित पवार - फोटो : फेसबुक/अजित पवार
उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि कुछ लोग महाराष्ट्र की राजनीति को पूरी तरह से बिगाड़ने पर आमादा हैं। राउत ने अजित पवार, मुख्यमंत्री शिंदे और भारतीय जनता पार्टी की ओर इशारा करते हुए कहा, 'उन्हें अपने चुने हुए रास्ते पर आगे बढ़ने दें।'  
Maharashtra political developments: Sharad Pawar undeterred, claims Raut; says this 'circus' won't last long
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला
विधायकों की खरीद-फरोख्त में लगी हुई है भाजपा: महबूबा मुफ्ती
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने एकनाथ शिंदे के मंत्रिमंडल में राकांपा नेताओं को शामिल किए जाने के बाद भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि सत्तारूढ पार्टी विधायकों की खरीद-फरोख्त में लगी हुई है। उन्होंने कहा, जिस तरह से भाजपा ने महाराष्ट्र में लोकप्रिय जनादेश को बार-बार कमजोर किया है, उसकी निंदा करने के लिए कोई शब्द पर्याप्त नहीं है। न केवल लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, बल्कि वे इस तरह के अपमानजनक कार्यों को कवर करने के लिए राष्ट्रगान का उपयोग कर रहे हैं।' मुफ्ती ने कहा, 'एक तरफ भाजपा भ्रष्टाचार के आरोपों में राजनीतिक विरोधियों को गिरफ्तार कर रही है, वहीं दूसरी ओर वे खुद विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग भाजपा की सत्ता की प्यास बुझाने के लिए किया जा रहा है।' 

 
विज्ञापन
Maharashtra political developments: Sharad Pawar undeterred, claims Raut; says this 'circus' won't last long
कपिल सिब्बल - फोटो : पीटीआई (फाइल)
कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने अजित पवार के अपनी पार्टी को तोड़ने और महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि संभवत: यही वह लोकतंत्र की जननी है जिसके बारे में मोदी ने अमेरिकी कांग्रेस में अपने संबोधन में बात की थी। सिब्बल ने एक ट्वीट में राकांपा के अन्य नेताओं के साथ पवार के शपथ ग्रहण का जिक्र करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि यह लोकतंत्र की जननी है जिसके बारे में मोदीजी अमेरिकी कांग्रेस में अपने संबोधन में बात कर रहे थे। पिछले महीने अमेरिकी कांग्रेस में अपने संबोधन में मोदी ने कहा था कि लोकतांत्रिक भावना के विकास में भारत लोकतंत्र की जननी है।'
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed