फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra Police seized 21 thousand kg beef from the Casa area of Palghar, two persons arrested in the case

महाराष्ट्र : पालघर में 21 हजार किलो से अधिक गोमांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Dec 2021 01:10 AM IST
Kuldeep Singh एएनआई, पालघर (महाराष्ट्र)
एएनआई, पालघर (महाराष्ट्र) Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 05 Dec 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Police seized 21 thousand kg beef from the Casa area of Palghar, two persons arrested in the case
Arrest - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

महाराष्ट्र पुलिस ने पालघर के कासा इलाके से 21,018 किलोग्राम गोमांस जब्त किया है। साथ ही इस मामले में तमिलनाडु के दो व्यक्तियों (राजेंद्र और रंजीत कुमार) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी कथित तौर पर इस गोमांस को एक कंटेनर ट्रक में तमिलनाडु से ठाणे ले जा रहे थे। पालघर पुलिस द्वारा पकड़े गए बीफ की कीमत 20.6 लाख रुपये है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन



 

वरिष्ठ निरीक्षक अजय वसावे ने कहा कि एक गुप्त सूचना के आधार पर, जिला ग्रामीण पुलिस ने पालघर में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर घोल गांव में जाल बिछाया और एक कंटेनर ट्रक को रोका। निरीक्षण करने पर पुलिस ने पाया कि तमिलनाडु से गोमांस राज्य में ले जाया जा रहा था। अधिकारी ने कहा कि ट्रांसपोर्टरों ने खेप के बारे में फर्जी बयान दिया था और भागने की कोशिश की थी, लेकिन वे पकड़े गए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वाहन से 20 लाख रुपये मूल्य का कुल 21,018 किलोग्राम गोमांस जब्त किया गया, उन्होंने कहा कि अवैध खेप तलोजा में पहुंचाई जानी थी।
 

अधिकारी ने बताया कि आरोपी कोलिनचिनाथ राजेंद्र वनियार (37) और रंजीत कुमार गणेशन (36) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों तमिलनाडु के अरियालुर के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कंटेनर ट्रक के मालिक और अपराध से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी, महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed