{"_id":"5fed07d18ebc3e3c52614a10","slug":"maharashtra-police-chief-subodh-kumar-jaiswal-becomes-new-director-general-of-cisf","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र पुलिस प्रमुख सुबोध कुमार जायसवाल बने सीआईएसएफ के नए महानिदेशक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र पुलिस प्रमुख सुबोध कुमार जायसवाल बने सीआईएसएफ के नए महानिदेशक
Thu, 31 Dec 2020 04:35 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 31 Dec 2020 04:35 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस के नए प्रमुख सुबोध कुमार जायसवाल
- फोटो : twitter
महाराष्ट्र पुलिस प्रमुख सुबोध कुमार जायसवाल को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का महानिदेशक (डीजी) नियुक्त किया गया है। जायसवाल महाराष्ट्र कैडर के 1985 बैच के आईपीएस अफसर हैं। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने बुधवार को बताया, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने जायसवाल की नियुक्त को मंजूरी दी। उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने से 30 सितंबर, 2022 तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन
उमेश सिन्हा उप चुनाव आयुक्त नियुक्त
उत्तर प्रदेश कैडर के 1986 बैच के रिटायर्ड आईएएस अफसर उमेश सिन्हा को उप चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह फिलहाल आयोग के महासचिव हैं। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने अनुबंध के आधार पर सिन्हा को बतौर उप चुनाव आयुक्त छह महीने का कार्यकाल विस्तार देने को मंजूरी दी।
विज्ञापन