{"_id":"64b37d4fb135eb4150085634","slug":"maharashtra-police-bust-fake-call-centre-cheating-people-in-canada-23-arrested-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: भारत में बैठकर कनाडा के लोगों से कर रहे थे ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का हुआ भंडाफोड़; 23 गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: भारत में बैठकर कनाडा के लोगों से कर रहे थे ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का हुआ भंडाफोड़; 23 गिरफ्तार
Sun, 16 Jul 2023 10:47 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, पालघर।
पीटीआई, पालघर।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 16 Jul 2023 10:47 AM IST
सार
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बालासाहेब पाटिल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार की मध्यरात्रि को एक कॉल सेंटर पर छापा मारा। उन्होंने कहा, आरोपियों ने एक्स-लाइट, आईबीम और एक्स-टेन जैसे विभिन्न एप्लिकेशन का उपयोग कर अवैध रूप से कनाडा के विभिन्न नागरिकों के संपर्क डिटेल प्राप्त किए।
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है जो कथित तौर पर कनाडा में लोगों को धोखा दे रहा था और उन्हें ऑनलाइन खरीद ऑर्डर के लिए भुगतान करने की धमकी दे रहा था। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में अब तक 23 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बालासाहेब पाटिल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार की मध्यरात्रि को एक कॉल सेंटर पर छापा मारा। सुरक्षा एजेंसियों की जांच से बचने के लिए वाडा तालुका के नाणे गांव में एक आवासीय परिसर में छह फ्लैटों से इस कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, आरोपियों ने एक्स-लाइट, आईबीम और एक्स-टेन जैसे विभिन्न एप्लिकेशन का उपयोग कर अवैध रूप से कनाडा के विभिन्न नागरिकों के संपर्क डिटेल प्राप्त किए। वे लोगों को ऑनलाइन खरीदारी ऑर्डर को लेकर कॉल करते थे, जो वास्तव में पीड़ितों द्वारा नहीं किए गए होते थे और उन्हें फर्जी कॉल सेंटर के एक नंबर के जरिये निर्देश देते थे।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा, कॉल सेंटर में काम करने वालों को पीड़ितों से बातचीत करने के लिए एक विशेष स्क्रिप्ट दी गई थी। यदि पीड़ित उनसे बच जाते थे, तो आरोपियों द्वारा उन्हें धमकी दी जाती थी कि उनके खिलाफ आपराधिक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथही उन्हें बिटकॉइन सहित विभिन्न माध्यमों से भुगतान करने के लिए मजबूर किया जाता था। उन्होंने कहा, आरोपी पहचाने जाने से बचने के लिए वॉयस कॉल और रोबोटिक कॉल करते थे।
पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने कनाडा के कई लोगों के साथ धोखधड़ी की है और उन्हें संदेह है कि उन्होंने अन्य देशों में भी लोगों को फोन किए होंगे। अधिकारी ने कहा, छापेमारी के बाद पुलिस ने कॉल सेंटर से 23 लोगों को गिरफ्तार किया। लंबे समय से चल रहे इस रैकेट में कम से कम चार और लोग शामिल थे और उनका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
वाडा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक सुरेश कदम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।