फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra police arrested Nine Bangladeshi immigrants from Thane for illegal stay

महाराष्ट्र: ठाणे पुलिस ने नौ बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार, गैरकानूनी तरीके से देश में कर रहे थे निवास 

Sat, 20 Nov 2021 11:45 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 20 Nov 2021 11:45 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि उन्हें खुफिया सूचना मिली थी कि कुछ बांग्लादेशी गैरकानूनी तरीके से यहां रह रहे हैं, जिसके बाद छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Maharashtra police arrested Nine Bangladeshi immigrants from Thane for illegal stay
ठाणे पुलिस ने बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने नौ बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, ये सभी बांग्लादेशी देश में गैरकानूनी तरीके से रह रहे थे। पुलिस ने इन्हें भिवंडी के सारावली गांव से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


ठाणे क्राइम ब्रांच ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने सारावली स्थिति अवनी टेक्सटाइल कंपनी में छापेमारी की और यहां से नौ बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए सभी बांग्लादेशियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि इन सभी के नाम सलीम अमीन शेख असगर, रसल अबुल हसन, मोहम्मद शाइन, मोहम्मद मासूम, तरुण मनिराम, सुमन मनिराम, स्माइल अबु, आजम यूसुफ और मोहम्मद आमिर हैं। 
विज्ञापन


16 साल से रह रहा था मुख्य आरोपी 
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी असगर भिवंडी में पिछले 16 साल से अवैध रूप से रह रहा है। आरोप है कि वह बांग्लादेश से लोगों को यहां काम करने के लिए लाता था और उन्हें यहां गैरकानूनी तरीके से बसाता था। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed