फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra police arrest mutt priest and associate for minor physical assault amravati

Maharashtra: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में मठ का पुजारी और सहयोगी गिरफ्तार, महिला रिश्तेदार ने भी की मदद

Thu, 20 Feb 2025 03:31 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 20 Feb 2025 03:31 PM IST
सार

शिकायत में कहा गया है कि पीड़िता अपने रिश्तेदारों के साथ मठ में रह रही थी। 2 अप्रैल 2024 को मठ के मुख्य पुजारी ने पीड़िता की महिला रिश्तेदार को लड़की को उसके कमरे में भेजने को कहा। 

विज्ञापन
maharashtra police arrest mutt priest and associate for minor physical assault amravati
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र में पुलिस ने एक मठ के पुजारी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुजारी और उसके सहयोगी पर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप है। आरोपी कई महीने से पीड़िता से दुष्कर्म कर रहे थे। पीड़िता आठ महीने की गर्भवती है। पुलिस की पीड़िता की एक महिला रिश्तेदार को भी गिरफ्तार किया है। महिला रिश्तेदार पर आरोपियों की मदद करने का आरोप है।
विज्ञापन


कई महीनों से कर रहे थे दुष्कर्म
पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय पीड़िता ने अपने माता-पिता के साथ अमरावती के श्रीखेद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें रिद्धापुर मठ के मुख्य पुजारी और अन्य के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है। शिकायत में कहा गया है कि पीड़िता अपने रिश्तेदारों के साथ मठ में रह रही थी। 2 अप्रैल 2024 को मठ के मुख्य पुजारी ने पीड़िता की महिला रिश्तेदार को लड़की को उसके कमरे में भेजने को कहा। आरोप है कि मठ के पुजारी सुरेंद्र मुनी तालेगांवकर ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। पुजारी के सहयोगी बालासाहेब देसाई ने भी कथित तौर पर नाबालिग से दुष्कर्म किया। आरोपी बीते कई महीनों से लगातार पीड़िता से दुष्कर्म कर रहे थे। 
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, पीड़िता ने अपने साथ हो रही ज्यादती के बारे में अपनी रिश्तेदार को बताया था, लेकिन महिला रिश्तेदार ने पीड़िता को डरा-धमकाकर चुप करा दिया और किसी से भी इस बारे में न कहने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर पोक्सो एक्ट के प्रावधानों के साथ ही आईपीसी की धारा 376, 323 और 506 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वासन की राह देख रहा पाकिस्तानी चार माह से मुंबई के पुलिस स्टेशन में बंद 
मुंबई का एक पुलिस स्टेशन बीते चार महीने से 65 साल के पाकिस्तानी नागरिक का अस्थायी घर बना हुआ है। दरअसल ये पाकिस्तानी अवैध रूप से भारत में घुसा था और अब हिरासत में लिए जाने के बाद निर्वासित किए जाने का इंतजार कर रहा है। कराची का कपड़ा व्यापारी नादिर मुनीर खान बीते साल अक्तूबर माह से मुंबई के माता रामबाई आंबेडकर मार्ग पुलिस स्टेशन में बने कमरे में रह रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी नागरिक को पुलिस स्टेशन से बाहर जाने की इजाजत नहीं है। पाकिस्तानी नागरिक को 11 अप्रैल 2024 को गिरफ्तार किया गया था। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास घूमते हुए पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा गया था। जांच में उसके अवैध तरीके से भारत में घुसने का पता चला। इसके बाद खुफिया विभाग और रॉ ने उससे पूछताछ की और अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में उसे छह माह जेल की सजा सुनाई गई। सजा काटने के बाद 11 अक्तूबर 2024 को उसे रिहा किया गया। 


सजा पूरी होने के बाद पाकिस्तानी नागरिक को एमआरए मार्ग पुलिस थाने में भेज दिया गया और अब वह बीते चार महीने से निर्वासित किए जाने का इंतजार कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अभी तक पाकिस्तान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पाकिस्तानी नागरिक ने बताया कि साल 2023 में वह व्यापार के लिए नेपाल गया था, लेकिन नेपाल के व्यापारियों ने उससे लेदर जैकेट लेकर पैसे नहीं दिए और उसके साथ मारपीट कर उसका पासपोर्ट भी छीन लिया। तय समय से ज्यादा रहने पर जब नेपाल की सरकार ने पाकिस्तानी नागरिक पर जुर्माना लगाया तो वह जुर्माने से बचने के लिए अवैध रूप से भारत में दाखिल हो गया और दिल्ली आ गया। कुछ समय दिल्ली में रहने के बाद वह मुंबई पहुंच गया। जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed