फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Maharashtra planning to enact Public Security Act on the lines of Chhattisgarh

नक्सलवाद से निपटने को छत्तीसगढ़ की तर्ज पर कानून बनाएगी महाराष्ट्र सरकार

Fri, 03 Jan 2020 05:11 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 03 Jan 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra planning to enact Public Security Act on the lines of Chhattisgarh

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में नक्सलवाद के खतरे से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ की तर्ज पर सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम लागू करने का फैसला किया। महाराष्ट्र के गृह मंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


गृहमंत्रालय के अधिकारियों ने मंत्री शिंदे के हवाले से बताया कि राज्य में नक्सलवाद के खतरे से निपटने के लिए हम छत्तीसगढ़ की तरह सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम लागू करने पर विचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से चर्चा के बाद सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम को महाराष्ट्र में भी लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि पिछले महीने गढ़चिरौली जिले का दौरा करने के बाद शिंदे ने इस सप्ताह के शुरू में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की, जिसमें अधिकारियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने तीन साल पहले इस तरह के कानून को लाने की मांग उठाई थी।  गृह, कानून और न्यायपालिका विभागों को छत्तीसगढ़ सरकार के कानून का अध्ययन करने के लिए कहा गया है, और इस पर काननू का एक मसौदा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। 

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विशेष सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम 2005 को राज्य विधानसभा द्वारा 2005 में पारित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed