{"_id":"60f8ee2aa08fb33bce171f4e","slug":"maharashtra-people-who-have-taken-both-doses-of-corona-vaccine-should-be-allowed-to-go-out-says-ajit-pawar","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: कोरोना टीके की दोनों खुराक ले चुके लोगों को मिले बाहर जाने की अनुमति- अजीत पवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: कोरोना टीके की दोनों खुराक ले चुके लोगों को मिले बाहर जाने की अनुमति- अजीत पवार
Thu, 22 Jul 2021 09:33 AM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Thu, 22 Jul 2021 09:33 AM IST
सार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार कहा है कि जिन लोगों को कोविड-19 के टीके की दोनों खुराक मिल चुकी हैं, उन्हें बाहर जाने की अनुमति दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कोरोना के टीके की दोनों खुराक ले चुके लोगों को लेकर एक टिपप्णी की है। दरअसल, पवार ने कहा है कि जिन लोगों को कोविड-19 के टीके की दोनों खुराक मिल चुकी हैं, उन्हें बाहर जाने की अनुमति दी जानी चाहिए। पवार ने यह भी कहा कि वह इस मामले पर जल्द ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से करेंगे चर्चा
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता पवार ने बुधवार (21 जुलाई) को कहा, 'मेरी राय में, जिन्हें कोविड-19 के टीके के दो शॉट मिले हैं, उन्हें चरणबद्ध तरीके से बाहर जाने दिया जाना चाहिए। मैं अगले दो दिनों में इस विषय पर मुख्यमंत्री से बात करूंगा।'
विज्ञापन
पवार ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के लोग वैक्सीन लेने के लिए बाहर आ रहे हैं और इसमें कोई झिझक नहीं है। राज्य सरकार ने पहले ही कोविड-19 प्रतिबंधों में कुछ ढील दी है क्योंकि संक्रमण का प्रसार धीमा हो गया है। हालांकि, पवार ने यह नहीं बताया कि 'बाहर जाने' का क्या मतलब है।
विज्ञापन
टीकाकरण की गति धीमी होने की बात से किया इनकार
उन्होंने इस बात को मानने से इनकार कर दिया कि महाराष्ट्र के इलाकों में टीकाकरण की गति धीमी हो गई है। पवार ने कहा कि यह टीकों की उपलब्धता पर निर्भर करता है और यह केंद्र सरकार है, जो उन्हें आपूर्ति करती है। पवार ने कहा, 'प्रधानमंत्री के साथ हर वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री राज्य की आबादी के अनुपात में वैक्सीन की खुराक की आपूर्ति की मांग उठाते हैं।'
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री का बयान ऐसे समय में आया है जब राज्य में ताजा कोविड-19 मामलों की संख्या अधिक बनी हुई है। बुधवार को महाराष्ट्र में 8,159 कोविड -19 के नए मामले और 165 मौतें दर्ज की गईं। महाराष्ट्र में कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या 6,237,755 पहुंच गई, जिसमें मुंबई का हिस्सा 732,582 है।