{"_id":"6327fdedb0e4e133ce1f7ebc","slug":"maharashtra-one-killed-three-injured-in-bus-truck-collision-in-pune","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: पुणे में बस-ट्रक की टक्कर में एक की मौत, तीन लोग घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: पुणे में बस-ट्रक की टक्कर में एक की मौत, तीन लोग घायल
Mon, 19 Sep 2022 11:39 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:39 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना पुणे-सासवड रोड पर उरुली देवाची गांव के समीप देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बस के परखच्चे उड़ गए।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पुणे में एक बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
घटना देर रात की है। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना पुणे-सासवड रोड पर उरुली देवाची गांव के समीप देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुई। हादसा उस वक्त हुआ जब महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बस पुणे की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी कलभोर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, सासवड की ओर जा रहे एक कंटेनर ट्रक की उरुली देवाची के समीप बस से टक्कर हो गयी। बस चालक के केबिन के पीछे बैठे एक यात्री की मौत हो गयी तथा तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है। जांच जारी है।