फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra obscene dance at event in village mela two policemen suspended

Maharashtra: मेले के दौरान मंच पर हुआ अश्लील डांस, वीडियो वायरल होने के बाद दो पुलिसकर्मी निलंबित

Thu, 23 Nov 2023 02:27 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 23 Nov 2023 02:27 PM IST
सार

मेले के दौरान नागपुर के एक डांस ग्रुप की डांसर ने कथित तौर पर सार्वजनिक रूप से अश्लील डांस किया। इस दौरान कुछ युवा भी मंच पर चढ़ गए और उन्होंने महिला डांसर को छूने की कोशिश की और इस दौरान नोट भी उड़ाए। 

विज्ञापन
maharashtra obscene dance at event in village mela two policemen suspended
पुलिस (फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र में एक गांव में मेले के दौरान मंच पर अश्लील डांस होने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही एक असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस मुख्यालय से संलग्न कर दिया गया है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
खबर के अनुसार, घटना 17 नवंबर की रात की है। जब भंडारा जिले के नाकाडोंगरी गांव में स्थानीय मेले का आयोजन हुआ। यह इलाका गोबरवाही पुलिस थाने के अंतर्गत आता है। गांव में आयोजित मंडाई मेले के दौरान नागपुर के एक डांस ग्रुप की डांसर ने कथित तौर पर सार्वजनिक रूप से अश्लील डांस किया। इस दौरान कुछ युवा भी मंच पर चढ़ गए और उन्होंने महिला डांसर को छूने की कोशिश की और इस दौरान नोट भी उड़ाए। 
विज्ञापन


दो पुलिसकर्मी निलंबित
डांस के दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो वायरल हो गया। इस वायरल वीडियो पर स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस कॉन्सटेबल ने घटना की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कार्यक्रम के आयोजक, डांस ग्रुप के डायरेक्टर और अन्य के खिलाफ नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा। इस पर एसपी लोहित मातानी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में हेड कॉन्सटेबल राकेश सिंह सोलंकी और कॉन्सटेबल राहुल प्रतेकी को निलंबित कर दिया। दोनों पुलिसकर्मियों की मेले में ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन दोनों ड्यूटी से गैरहाजिर रहे। साथ ही असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर नितिन मदानकर को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस मुख्यालय से संलग्न कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed