फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra number of omicron patients crossed 100 Health minister said lockdown will be imposed again if oxygen consumption increases

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन: मरीजों की संख्या 100 के पार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- ऑक्सीजन की खपत बढ़ने पर फिर लगेगा लॉकडाउन

Sun, 26 Dec 2021 02:40 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 26 Dec 2021 02:40 AM IST
सार

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या बढ़कर 110 हो गई जिसमें सर्वाधिक 46 मरीज मुंबई में पाए गए हैं। मुंबई के अलावा ओमिक्रॉन के सर्वाधिक 22 पुणे में और पिपंरी चिंचवड़ में 19 मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
Maharashtra number of omicron patients crossed 100 Health minister said lockdown will be imposed again if oxygen consumption increases
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या सौ के पार पहुंच गई है। वहीं, राज्य में कोरोना के मामले भी फिर से बढ़ने लगे हैं। शनिवार को एक दिन में कोरोना के 1485 नए मामले सामने आए जबकि एक दिन पहले शुक्रवार को राज्य में 1410 मामले सामने आए थे।

विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या बढ़कर 110 हो गई जिसमें सर्वाधिक 46 मरीज मुंबई में पाए गए हैं। मुंबई के अलावा ओमिक्रॉन के सर्वाधिक 22 पुणे में और पिपंरी चिंचवड़ में 19 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या फिर बढ़कर 1485 हो गई है जिसमें शनिवार को अकेले मुंबई में 731 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। सूबे में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 12 मरीजों की मौत हुई और 796 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओमिक्रॉन के खतरे के बीच बैलगाड़ी दौड़ का आयोजन
महाराष्ट्र के नासिक जिले के ओझार इलाके में शनिवार को बैलगाड़ी दौड़ का आयोजन किया गया। इस पर एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि "हम कार्यक्रम में कोविड नियमों के उल्लंघन के लिए आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे।"

महाराष्ट्र में ऑक्सीजन की खपत बढ़ने पर फिर लगेगा लॉकडाउन : टोपे
महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मरीज और नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमण को देखते हुए तीसरी लहर की आशंका जताई जाने लगी है। इसके मद्देनजर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को साफ कर दिया कि राज्य में जब मेडिकल ऑक्सीजन की खपत 800 मीट्रिक टन प्रतिदिन हो जाएगी तब राज्य में फिर से लॉकडाउन लगा दिया जाएगा।


राजेश टोपे ने कहा कि ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लेकिन सामान्य तौर पर इन मरीजों को न तो आईसीयू की जरूरत पड़ रही है और न ही ऑक्सीजन की। लेकिन कोरोना संक्रमण से सावधानी जरूरी है। महाराष्ट्र में बीते तीन दिनों से एक हजार से अधिक कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं। राज्य में शुक्रवार को कोरोना के 1,410 मामले सामने आए थे। इनमें 20 ओमिक्रॉन के मामले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed