फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Nitesh Rane Uddhav Thackeray Salim Kutta Dawood Ibrahim aide 1993 Blast Case

Maharashtra: 'दाऊद की पार्टी में शिवसेना नेता, आतंकियों से लिंक...'; भाजपा के आरोपों पर भड़की कांग्रेस-एनसीपी

Fri, 15 Dec 2023 04:58 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 15 Dec 2023 04:58 PM IST
सार

संसद की सुरक्षा में चूक का गंभीर प्रकरण सुर्खियों में है। इसी बीच भाजपा नेता नितेश राणे ने शिवसेना और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे पर आतंकियों के साथ कथित करीबी को लेकर निशाना साधा है। कांग्रेस ने पलटवार किया है।

विज्ञापन
Maharashtra Nitesh Rane Uddhav Thackeray Salim Kutta Dawood Ibrahim aide 1993 Blast Case
भाजपा नेता नितेश राणे (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर गंभीर आरोप लगे हैं। नागपुर में मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेता नितेश राणे ने कहा, उनके पास एक पार्टी की वीडियो है, जिस पर गहन जांच किए जाने की जरूरत है। राणे ने पूर्व सीएम उद्धव और शिवसेना नेताओं को आतंकियों के साथ कथित करीबी को लेकर भी कठघरे में खड़ा किया। राणे ने कहा, महाराष्ट्र के गृह मंत्री और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) जांच की घोषणा की है। जांच जल्द ही शुरू होगी।
विज्ञापन


दोषियों पर सख्त कार्रवाई करेगी सरकार; तीन विधायकों ने उठाई आवाज
पूरे मामले पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, नासिक के शिव सेना (यूबीटी) नेता को दाऊद के गिरोह के सदस्य के साथ पार्टी करते, नाचते हुए पाया गया था, जिसकी तस्वीर विधानसभा में दिखाई गई। विधायक नितेश राणे, दादाजी भुसे, आशीष शेलार ने यह मुद्दा उठाया। एसआईटी विस्तृत जांच करेगी। इस बात की भी जांच होगी कि क्या ऐसे कृत्यों के लिए किसी का आशीर्वाद या संरक्षण मिला हुआ था। फडणवीस ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस का पलटवार, भाजपा को आत्मनिरीक्षण की नसीहत
हालांकि, फडणवीस के बयान से पहले राणे के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, दाऊद इब्राहिम हमारे देश का वांछित अपराधी और आतंकवादी है। जो भी उसके साथ है वह देशद्रोही है। बीजेपी को फोटो दिखाकर जांच की मांग करने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाना पटोले ने सवाल किया, क्या जिन लोगों के संबंध और साझेदारी इकबाल मिर्ची जैसे लोगों के साथ है, वे उनके साथ बैठ सकते हैं? उन्होंने नसीहत देते हुए कहा, भाजपा को पहले आत्मनिरीक्षण करना चाहिए और बाद में ऐसी तस्वीरें दिखाकर जांच की मांग करनी चाहिए।

गठबंधन सहयोगी रही NCP के सांसद ने क्या कहा?
कांग्रेस और शिवसेना की गठबंधन सहयोगी रही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने भी नितेश राणे के आरोपों पर पलटवार किया है। एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने तीखे सवाल किए। उन्होंने पूछा, अगर उनका एक दोस्त किसी गुस्से की वजह से हत्याएं कर दे तो क्या इसकी जिम्मेदारी उनकी है? अगर किसी को क्लब में कहीं डांस करते देखा गया तो क्या मैं इसके लिए भी वही जिम्मेदार होंगे?
आदित्य ठाकरे से सवाल पूछना बेमानी
वयोवृद्ध राजनेता शरद पवार के खेमे से जुड़े जितेंद्र आव्हाड ने कहा, सिर्फ राजनीतिक रंग देने और संदिग्ध मुद्दे के रूप में पेश करने के लिए भाजपा ऐसे सवाल उठा रही है। इससे उनकी बुद्धिमत्ता का परिचय मिलता है। परिस्थितियों को देखकर सरकार चीजों को गंभीरता से लेने के फैसले लेती है। नितेश राणे के सवालों पर आव्हाड ने कहा, इस मामले का सराहनीय पहलू क्या है? उन्होंने उद्धव ठाकरे के बेटे का जिक्र करते हुए सवाल किया कि क्या आदित्य ठाकरे वीडियो या तस्वीरों में हैं? अगर आदित्य ठाकरे वहां मौजूद नहीं हैं तो लोग उनसे सवाल कैसे पूछ सकते हैं?


भाजपा नेता राणे ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और 1993 में मुंबई के सीरियल बम धमाकों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दाऊद के करीबी सलीम कुत्ता ने पैरोल पर रहने के दौरान एक पार्टी आयोजित की। राणे के मुताबिक सलीम की पार्टी में उद्धव और शिवसेना नेता भी कथित तौर पर मौजूद रहे थे। उनके पास पार्टी की वीडियो क्लिप हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा में उन्होंने तमाम सबूत पेश कर दिए हैं। राणे के मुताबिक पार्टी के दौरान क्लिक की गई फोटो और वीडियो में उद्धव ठाकरे के खेमे वाले नासिक के शिवसेना नेता देखे जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि पूरे मामले पर विस्तार से जांच किए जाने की जरूरत है। अगर देश के राजनेता ही आतंकियों के साथ संबंध रखेंगे, तो देश और प्रदेश कैसे सुरक्षित रहेगा। राणे ने कहा कि दाऊद के करीबी सलीम कुत्ता, उद्धव और शिवसेना नेताओं के संबंधों की जांच किए जाने की जरूरत है। भाजपा नेता ने कहा, 'हमारी मांग है कि अगर आतंकवादियों और बम विस्फोट के आरोपियों के साथ ऐसे संबंध हैं तो संबंधित नेता को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए।'
संसद की सुरक्षा में सेंधमारी पर सियासत
बता दें कि बीते बुधवार 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में चूक का गंभीर मामला सामने आने के बाद भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा सवालों के घेरे में हैं। विपक्षी राजनीतिक दलों का आरोप है कि उनकी अनुशंसा पर विजिटर पास पाने वाले दो लोग लोकसभा में पहुंचे। संसद की सुरक्षा में 22 साल बाद फिर लगी सेंध को लेकर विपक्ष बेहद आक्रामक है। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान इस मुद्दे पर जोरदार हंगामा भी हुआ। संसद से 14 सांसदों को निलंबित भी किया गया है। विपक्ष सरकार खास तौर पर पीएम मोदी और गृह मंत्री से पूरे मामले पर जवाब मांग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed