फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Nita Ambani receives citizen of mumbai from rotary club of bombay

महाराष्ट्र: नीता अंबानी को इस साल का सिटीजन ऑफ मुंबई सम्मान, रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे ने किया एलान

Wed, 27 Sep 2023 09:30 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 27 Sep 2023 09:30 AM IST
सार

एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, रोटरी क्लब की तरफ से नीता अंबानी को यह पुरस्कार स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, खेल, कला और संस्कृति के क्षेत्र में परिवर्तकारी संस्थानों के निर्माण में उनके योगदान की वजह से दिया गया है।

विज्ञापन
Maharashtra Nita Ambani receives citizen of mumbai from rotary club of bombay
Nita Ambani - फोटो : Social Media

विस्तार

रिलायंस फाउंडेशन की नीता अंबानी को रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे की तरफ से सिटीजन ऑफ मुंबई 2023-2024 अवॉर्ड (मुंबई का नागरिक पुरस्कार) दिया गया। इस बात की जानकारी रिलायंस फाउंडेशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी। 
विज्ञापन


उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'रोटरी क्लब की तरफ से नीता अंबानी को यह पुरस्कार स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, खेल, कला और संस्कृति के क्षेत्र में परिवर्तकारी संस्थानों के निर्माण में उनके योगदान की वजह से दिया गया है।' इस पुरस्कार के बाद नीता अंबानी ने कहा, 'मैं यह पुरस्कार पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करती हूं। हमारे शहर और समुदाय के लिए रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे के आपार योगदान की प्रशंसा करती हूं।' 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'रोटरी के साथ मेरे परिवार का जुड़ाव दशकों से है। मेरे ससुर धीरूभाई अंबानी साल 1969 में मानद रोटेरियन बने, फिर उनके बाद मुकेश अंबानी 2003 में मानद रोटेरियन बने।' नीता अंबानी ने आगे बताया कि रोटेरियन के तौर पर यह उनका 25वां वर्षगांठ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed