{"_id":"651ac7121d8fea38700667f3","slug":"maharashtra-news-updates-truck-crushed-laborers-sleeping-on-roadside-on-nagpur-mumbai-national-highway-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: नागपुर-मुंबई राष्ट्रीय हाईवे-6 पर ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को कुचला; पांच की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: नागपुर-मुंबई राष्ट्रीय हाईवे-6 पर ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को कुचला; पांच की मौत
Mon, 02 Oct 2023 07:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 02 Oct 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Accident
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र में सोमवार सुबह करीब 5.30 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां बुलढाणा जिले से गुजरने वाले नागपुर-मुंबई राष्ट्रीय हाईवे-6 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क के किनारे सो रहे मजदूरों को कुचल दिया। इस दौरान पांच की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। नांदुरा पुलिस स्टेशन में ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
उपजिला अस्पताल, मलकापुर के सीएमओ डॉ. विजय पवार ने बताया कि आज सुबह करीब 5 बजे हमें एक दुर्घटना के बारे में फोन आया। दो मरीजों को मृत अवस्था में लाया गया था। उनका पोस्टमॉर्टम पूरा हो गया है।
विज्ञापन