{"_id":"69e4088e0916d6fc80043794","slug":"maharashtra-news-updates-today-pune-woman-murder-marathi-language-rule-2026-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Updates: नेस्को ड्रग्स पार्टी केस के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट, मुंबई में दो जगह आग से 15 दुकानें प्रभावित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Updates: नेस्को ड्रग्स पार्टी केस के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट, मुंबई में दो जगह आग से 15 दुकानें प्रभावित
Sun, 19 Apr 2026 11:38 PM IST
Nitin Gautam
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई
Published by: Nitin Gautam
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई पुलिस की तरफ से शहर में ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक्स सेल ने खार इलाके में छापेमारी कर एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 2.21 करोड़ रुपये कीमत की कोकीन और एमडीएमए (एक्स्टेसी) टैबलेट्स बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार, एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की वर्ली यूनिट की टीम गश्त कर रही थी। शनिवार रात करीब 11:15 बजे टीम जब शर्ली राजन रोड, खार पश्चिम स्थित सी-सैंड बिल्डिंग के पीछे पहुंची, तभी एक अफ्रीकी मूल का व्यक्ति साइड बैग लेकर संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस वाहन देखते ही वह तेजी से निकलने लगा, जिसके बाद टीम ने उसे रोककर पूछताछ की। आरोपी ने अपना नाम इजे इजेकियल नजोकू (39) बताया। वह मूल रूप से नाइजीरिया का रहने वाला है और फिलहाल नालासोपारा में रह रहा था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके बैग में कोकीन और एमडीएमए टैबलेट्स हैं और वह इन्हें ग्राहकों को बेचने आया था। तलाशी के दौरान बैग से कोकीन मिला, जिसका वजन 113 ग्राम पाया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 2.14 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा, बैग से 45 पीले रंग की एमडीएमए टैबलेट्स बरामद हुईं, जिनका वजन 24 ग्राम बताया गया है। इनकी कीमत 7.20 लाख रुपये है।
पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद टैबलेट्स आयताकार आकार की थीं। एक तरफ ऑडी आरएस लिखा था, जबकि दूसरी ओर चार रिंग का निशान बना हुआ था। पुलिस को शक है कि इन्हें हाई-प्रोफाइल पार्टी सर्किट और युवाओं में सप्लाई किया जाता था। गिरफ्तार आरोपी के पास से नाइजीरिया कापासपोर्ट, वैध भारतीय वीजा और दो फोन भी बरामद हुए हैं। अब पुलिस मोबाइल डेटा, कॉल रिकॉर्ड, चैट और डिजिटल पेमेंट्स की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी किन ग्राहकों और सप्लायर्स से जुड़ा था। अधिकारियों के मुताबिक, गोरेगांव के नेस्को परिसर में हुई ड्रग्स पार्टी मामले के बाद पुलिस एलर्ट पर है। होटल, क्लब, पार्टी हब और पश्चिमी उपनगरों में निगरानी बढ़ाई गई है।

स्कूलों में मराठी अनिवार्य नियम तोड़ने पर 1 लाख का जुर्माना
महाराष्ट्र सरकार ने सभी स्कूलों में मराठी भाषा को अनिवार्य रूप से पढ़ाने के नियम को और सख्त कर दिया है। शुक्रवार को जारी एक सरकारी प्रस्ताव (जीआर) में कहा गया कि जो स्कूल इस नियम का उल्लंघन करेंगे उन पर 1 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। लगातार लापरवाही बरतने वाले स्कूलों की मान्यता भी रद्द की जा सकती है।
महाराष्ट्र अनिवार्य मराठी भाषा शिक्षण और शिक्षा अधिनियम, 2020 के तहत कक्षा 1 से 10 तक मराठी पढ़ाना अनिवार्य है। यह नियम राज्य के सभी स्कूलों पर लागू होता है, चाहे वे किसी भी बोर्ड (जैसे सीबीएसई या आईसीएसई) या माध्यम के हों। शिक्षा विभाग ने संभागीय उप शिक्षा निदेशकों को इसकी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है। शैक्षणिक सत्र शुरू होने के दो महीने के भीतर स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा। नियम का उल्लंघन पाए जाने पर स्कूलों को 15 दिनों के भीतर जवाब देना होगा। हालांकि, यदि स्कूल प्रबंधन जुर्माने से संतुष्ट नहीं है, तो वे शिक्षा निदेशक के समक्ष इसे चुनौती दे सकते हैं।

मुंबई- दुकान में लगी आग, कोई हताहत नहीं
मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट स्थित एक दुकान में आग लग गई। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मुंबई दमकल विभाग द्वारा आग बुझाने का काम जारी है।

Mumbai, Maharashtra: A fire broke out at a shop in Crawford Market. No casualties have been reported so far. The cooling down procedure is being carried out by the Mumbai fire brigade pic.twitter.com/ysg9KklCLI
— IANS (@ians_india) April 19, 2026
पुणे में महिला की हत्या, पत्नी और बेटी समेत आरोपी वकील गिरफ्तार
पुणे में एक सनसनीखेज मामले में शहर के एक वकील, उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी को 32 वर्षीय महिला कर्मचारी की कथित हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतका पिछले तीन साल से अधिक समय से चंदन नगर स्थित वकील के दफ्तर में सचिव के तौर पर काम कर रही थी। 16 अप्रैल को वह काम पर गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। उसके पति ने कई बार फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। जब पति ने वकील से संपर्क किया, तो उसने टालमटोल भरे जवाब दिए, जिससे शक गहरा गया। अगले दिन जब पति दफ्तर पहुंचा, तो उसने देखा कि शटर आंशिक रूप से खुला हुआ है। अंदर जाने पर उसे पत्नी का शव खून से लथपथ हालत में एक बोरे में भरा मिला। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वकील की पत्नी को अपने पति और मृतका के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसी के चलते पत्नी और उसकी नाबालिग बेटी ने कथित तौर पर दफ्तर में महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। चंदन नगर पुलिस थाना और क्राइम ब्रांच की टीमों ने शनिवार को तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

महाराष्ट्र में अक्षय तृतीया पर जमकर खरीदारी
महाराष्ट्र के येओला में अक्षय तृतीया के अवसर पर लोग बड़ी संख्या में बाजारों में खरीदारी कर रहे हैं।

Yeola, Maharashtra: On the occasion of Akshaya Tritiya, people are visiting the markets in large numbers pic.twitter.com/B8qvQ7UKmV
— IANS (@ians_india) April 19, 2026
अक्षय तृतीया के अवसर पर मुंबादेवी मंदिर में आम्र महोत्सव की धूम, रसीले आमों से किया गया मां का शृंगार
देश भर के मंदिरों में अक्षय तृतीया के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ दर्शन के लिए पहुंच रही है। उत्तर से लेकर दक्षिण भारत में भगवान विष्णु और नरसिंह भगवान को चंदन के लेप से ठंडक प्रदान की जा रही है, तो वहीं मुंबई के प्रसिद्ध देवी मंदिर मुंबादेवी में आम महोत्सव पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। मुंबादेवी मंदिर में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी आम महोत्सव मनाया जा रहा है। मुंबादेवी मंदिर के व्यवस्थापक हेमंत जाधव बताते हैं कि महाराष्ट्र में आम की पैदावार सबसे ज्यादा होती है। यहां का हापुस आम पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। मुंबादेवी महाराष्ट्र के लोगों की कुल देवी है। इसलिए आम उत्पादन करने वाले किसान अक्षय तृतीया के दिन अपने बगीचे का आम लाकर मां के चरणों में अर्पित करते हैं। किसानों, व्यापारियों, तथा देवी भक्तों द्वारा लाए गए आमों से मां का शृंगार किया जाता है। उन्होंने आगे बताया कि आम का निर्यात करने वाले व्यापारी भी विदेशों में अपना माल भेजने से पहले मां के चरणों में अपने व्यापार की मंगल कामना करते हैं। इस वर्ष आज ही के दिन अक्षय तृतीया पड़ रही है। इस दिन भारी संख्या में देवी भक्त एकत्रित होकर इस आम महोत्सव का दर्शन कर अपने को भाग्यशाली मानते हैं। मुंबादेवी के नाम पर ही मुंबई का नाम रखा गया था। मां को मुंबई की रक्षिका के तौर पर पूजा जाता है। पहले यह मंदिर 1737 में मेंजिस नामक की जगह पर बना था, लेकिन बाद में अंग्रेजों के शासन में मंदिर को मरीन लाइन्स-पूर्व क्षेत्र में स्थापित कर दिया गया। मंदिर को 400 से अधिक वर्षों से पुराना बताया जाता है। मान्यता है कि मां की स्थापना मछुआरों ने की थी। मान्यता है कि मुंबादेवी मुंबई के समुद्र और पूरे शहर की रक्षा करती है। साथ ही यह भी मानते हैं कि मां के दर्शन मात्र से ही सारी परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है और भक्त की मुराद भी पूरी होती है। यही कारण है कि भक्त दूर-दूर से मां के दर्शन के लिए आते हैं।

शादी का झांसा देकर शोषण, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल - ठाणे में सामाजिक कार्यकर्ता फरार
महाराष्ट्र के ठाणे से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक 35 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता पर महिला के साथ यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है।
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने जुलाई 2024 में शादी का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसाया। इसके बाद वह उसे महापे और मुंब्रा जैसे इलाकों में ले गया, जहां उसके साथ जबरन संबंध बनाए गए। इतना ही नहीं, आरोपी ने इन घटनाओं के वीडियो भी बना लिए और बाद में उन्हीं वीडियो के जरिए महिला को ब्लैकमेल करने लगा।
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने महिला का इस्तेमाल सरकारी दफ्तरों से संवेदनशील दस्तावेज चुराने के लिए भी किया। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।
मुंब्रा पुलिस ने इस मामले में कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है और जांच अब ठाणे क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। पुलिस आरोपी के डिजिटल रिकॉर्ड और संभावित ठिकानों की जांच कर रही है। मामले में किसी संगठित गिरोह की भूमिका की भी जांच हो रही है।

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही, विमान को नुकसान - कंपनी पर 10 लाख का जुर्माना
देश के व्यस्ततम हवाई अड्डों में से एक मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां ग्राउंड हैंडलिंग के दौरान एक गलती से खड़ा हुआ विमान क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद संबंधित कंपनी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, 10 अप्रैल को एयरपोर्ट पर कंटेनर ढोने का काम चल रहा था। इसी दौरान एक डॉली अचानक अलग हो गई और अनियंत्रित होकर पास में खड़े गल्फ एयर के विमान से टकरा गई। इस टक्कर में विमान के आगे के हिस्से को नुकसान पहुंचा।
एयरपोर्ट का संचालन करने वाली मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने इस घटना को गंभीर बताया है। उनका कहना है कि इससे एयरपोर्ट की साख को नुकसान पहुंचा है और आर्थिक हानि भी हुई है। विमान को ‘एयरक्राफ्ट ऑन ग्राउंड’ घोषित करना पड़ा, जिससे उड़ानों पर असर पड़ा।
इस घटना के लिए एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड को जिम्मेदार मानते हुए जुर्माना लगाया गया है। साथ ही आगे और नुकसान की भरपाई की बात भी कही गई है।

ढोंगी बाबा अशोक खरात को झटका, अदालत ने 23 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजा
नासिक में कथित ढोंगी बाबा अशोक खरात को अदालत से बड़ा झटका लगा है। यौन उत्पीड़न और शोषण के कई मामलों में घिरे खरात को अवकाशकालीन अदालत ने 23 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब उनसे गहन पूछताछ करेगी। जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय महिला की शिकायत पर 18 मार्च को खरात को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उनके खिलाफ कई और महिलाओं ने यौन उत्पीड़न और आर्थिक ठगी के आरोप लगाए। पुलिस ने शनिवार को पांचवें मामले में उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया और रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया। अदालत में बचाव पक्ष ने दलील दी कि सभी मामले एक जैसे हैं और पहले ही पर्याप्त हिरासत दी जा चुकी है। वहीं सरकारी वकीलों ने कहा कि हर पीड़िता का मामला अलग है और जांच जरूरी है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने पुलिस हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया।
मुंबई में दो जगह आग से 15 दुकानें प्रभावित, कोई हताहत नहीं
मुंबई के दक्षिणी इलाके में रविवार को दो अलग-अलग जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं, जिससे करीब 15 दुकानें प्रभावित हुईं। हालांकि राहत की बात यह रही कि इन घटनाओं में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पहली घटना मुंबई सेंट्रल इलाके में शनिवार देर रात हुई, जहां एक व्यावसायिक इमारत में आग लग गई। आग करीब 10 दुकानों तक फैल गई और बिजली के तार, उपकरण और सामान जलकर खाक हो गए। दमकल विभाग ने कई घंटों की मशक्कत के बाद रविवार सुबह करीब 3.50 बजे आग पर काबू पाया। दूसरी घटना क्रॉफर्ड मार्केट के पास सुबह करीब 6.20 बजे हुई, जहां 4 से 5 दुकानों में आग लगी और आसपास की दुकानों में धुआं फैल गया। दमकल, पुलिस और अन्य एजेंसियों ने मिलकर आग बुझाई, जिसे सुबह 10.30 बजे तक पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।