फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News Updates: The broker first strangled the daughter with a rope, then hanged herself

Maharashtra: मुख्यमंत्री शिंदे ने एक ही दिन में 65 फाइलों को दी मंजूरी; पढ़ें महाराष्ट्र की अहम खबरें

Wed, 26 Apr 2023 11:24 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 26 Apr 2023 11:24 PM IST
सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक दिन में वीडियो कॉफ्रेंस के जरिए 65 फाइलों का को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन
Maharashtra News Updates: The broker first strangled the daughter with a rope, then hanged herself
एकनाथ शिंदे - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई में एक 42 वर्षीय शेयर ब्रोकर द्वारा अपने घर में 11 वर्षीय बेटी की रस्सी से गला घोंट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। बेटी की हत्या के बाद उसने उसी रस्सी से फांसी लगाकर खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया। पुलिस को ब्रोकर भुपेश पवार द्वारा लिखा गया एकसुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उन्होंने मरने की वजह अपनी पत्नी को बताया है। फिलहाल, पुलिस इस घटना की हर एंगल से जांच में जुटी है।  

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गणेश गली में स्थित अपने आवास पर मंगलवार को भुपेश ने सबसे पहले बेटी आर्या का रस्सी से गला घोंटा और फिर उसी रस्सी से खुद को फांसी लगा ली। घटना के समय पवार की पत्नी कुछ काम से बाहर गई हुई थी। पुलिस ने बताया कि शाम में करीब चार बजे वापस आने के बाद पत्नी ने अपने पति और बेटी का मृत शरीर देखकर चौंक गई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी। पुलिस ने पोस्ट मॉर्टम के बाद ब्रोकर के परिवारवालों को मृत शरीर सौंप दिया है। 
विज्ञापन


रद्द हुए हवाई टिकट का रिफंट पाने की कोशिश में युवक ने गंवाया 4.8 लाख रुपये
महाराष्ट्र थाने सिटी में रहने वाले एक युवक ने साइबर फ्रॉड में लगभग पांच लाख रुपये गंवा दिए। युवक ने थाने में शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि उसने केन्या की राजधानी नैरोबी के लिए वापसी टिकट बुक किया था, जिसके लिए  1.46 रुपये खर्च हुए थे। बाद में योजनाओं में बदलाव होने की वजह से उसे अपना टिकट रद्द करना था। वेबसाइट के हवाले से उसे पता चला कि रिफंड के तौर पर उसे केवल 1.28 लाख रुपये मिलेंगे। इसके लिए उसे एक एप डाउनलोड करने को कहा गया था, जिसके जरिए उसके अकाउंट से 4.8 लाख रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के साथ फरार किशोरी तीन साल बाद ओडिशा में मिली
महाराष्ट्र थाना के पुलिस ने एक किशोरी को उसके फरार होने के तीन साल बाद खोज निकाला है।  महज 17 साल की किशोरी 2019 में अपने घर से एक युवक के साथ भाग गई थी। दोनों ने भागने के कुछ दिन बाद शादी कर ली थी। पुलिस ने किशोरी को उसके आधार नंबर के जरिए खोजने में कामयाब रही। किशोरी को उसके परिवारों के पास सौंप दिया गया है और युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

पुरानी रंजिश को लेकर नासिक में एक युवक की हत्या
महाराष्ट्र में नासिक शहर के सिडको इलाके में एक होटल के बाहर युवकों के एक समूह ने 24 वर्षीय युवक पर पेवर ब्लॉक से हमला कर उसकी हत्या कर दी। यह घटना मंगलवार की रात को घटी जब मृतक अपने एक दोस्त के साथ होटल से खाना खाकर वापस लौट रहा था। पुलिस ने युवक के हत्या के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह हत्या पुरानी रंजिश के तहत की गई थी। 

 मुंबई मेट्रो की सेवाएं हुई बाधित
घाटकोपर-वर्सोवा कॉरिडोर पर तकनीकी खराबी के कारण मुंबई मेट्रो की सेवाएं बाधित होने की जानकारी सामने आई है। रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के संचालक ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ट्रेन में तकनीकी खराबी के कारण बुधवार शाम घाटकोपर-अंधेरी-वर्सोवा कॉरिडोर पर मुंबई मेट्रो सेवाएं करीब 45 मिनट तक बाधित रहीं।

इस दौरान, यात्रियों को असुविधा का सामना भी करना पड़ा। शाम के समय मेट्रो सेवा में तकनीकी खराबी के कारण कई मेट्रो स्टेशनों पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई थी। गौरतलब है कि 10 दिनों के भीतर घाटकोपर-अंधेरी-वर्सोवा कॉरिडोर रीट पर इस तरह का यह दूसरा मामला है। इससे पहले 18 अप्रैल को तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुई थीं।


मुख्यमंत्री शिंदे ने एक ही दिन में 65 फाइलों को मंजूरी दी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक दिन में वीडियो कॉफ्रेंस के जरिए 65 फाइलों का को मंजूरी दे दी। इसी के साथ उन्होंने शिवसेना उद्धव गुट के इन दावों को खारिज कर दिया कि वह छुट्टी पर हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की मानें तो अपने गृह जिले सतारा के दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की 65 फाइलों को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने राहत एवं पुनर्वास विभाग को बेमौसम बारिश से प्रभावित लोगों की मदद के लिए तैयार रहने का भी निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed