जलयुक्त शिवार: जल्द शुरू होगा इस परियोजना का दूसरा चरण, फडणवीस ने पिछली MVA सरकार पर लगाए आरोप
उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, हम सभी जानते हैं कि महाराष्ट्र के 50 फीसदी हिस्से में बारिश होती है। हमारे पास जल संरक्षण के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। हम 'जलयुक्त शिवार' का दूसरा चरण जल्द ही शुरू करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र सरकार की महत्वकांक्षी परियोजना जल संरक्षण परियोजना 'जलयुक्त शिवार' का दूसरा चरण जल्द ही शुरू होगा। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को यह बात कही।
इस परियोजना के तहत क्या किया जाना है?
'जलयुक्त शिवार अभियान' 2014 में शुरू किया गया था, जब फडणवीस मुख्यमंत्री थे। इसके तहत नदियों को गहरा और चौड़ा किया जाना था। सीमेंट और मिट्टी के स्टॉम डैम का निर्माण किया जाना था और नालों को बहाल किया जाना था और खेती के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए खेत तालाबों की खुदाई की जानी थी।
'घटिया काम और पक्षपात' के आरोपों में फंस गई थी परियोजना
फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा, इस परियोजना का उद्देश्य प्रति वर्ष पांच हजार गांवों में पानी की कमी की समस्या को दूर करना और राज्य को सूखा मुक्त बनाना था। हालांकि, 2019 के अंत में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के सत्ता संभालने के बाद यह परियोजना 'घटिया काम और पक्षपात' के आरोपों में फंस गई। अक्तूबर 2020 में एमवीए सरकार द्वारा एक जांच शुरू की गई थी, जिसमें दावा किया गया था कि नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट में अनियमितताओं की ओर इशारा किया गया था।
मनी लॉन्ड्रिंग केस: अदालत ने सदानंद कदम को 15 मार्च तक के लिए ED की हिरासत में भेजा, जानिए क्या है पूरा मामला
महाराष्ट्र में होती है पचास फीसदी बारिश, जल संरक्षण ही विकल्प
उन्होंने कहा, "हम सभी जानते हैं कि महाराष्ट्र के 50 फीसदी हिस्से में बारिश होती है। हमारे पास जल संरक्षण के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। हम 'जलयुक्त शिवार' का दूसरा चरण जल्द ही शुरू करेंगे। उन्होंने कहा, 'हम इस परियोजना से 20,000 गांवों में पानी बचाने में कामयाब रहे थे। करीब 37 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचाई के दायरे में आई, जिससे किसानों को एक साल में दो फसलों की खेती करने में मदद मिली।"
अल नीनो के प्रभाव की भविष्यवाणी कर रहे मौसम विशेषज्ञ
फडणवीस ने कहा कि यह परियोजना इस साल महत्वपूर्ण है क्योंकि कुछ मौसम विशेषज्ञ अल नीनो प्रभाव की भविष्यवाणी कर रहे हैं, इसके लिए बड़े पैमाने पर जल संरक्षण की आवश्यकता हो सकती है। अल नीनो प्रभाव भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसे कुछ क्षेत्रों में सूखा ला सकता है, जबकि यह दुनिया के अन्य हिस्सों में बाढ़ ला सकता है।
ईंधन पाइपलाइन में दरार की हुई मरम्मत
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शील इलाके में एक ईंधन पाइपलाइन में आग लगने के बाद फट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस पाइपलाइन को 48 घंटों के बाद ठीक कर लिया गया है।
क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने कहा कि मुंबई से नासिक जिले के मनमाड तक 18 इंच की लाइन, जो एक भूमिगत केबल में आग लगने और बाद में विस्फोट के बाद लीक होने लगी थी, उसे ठीक कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि लाइन में आपूर्ति अब बहाल कर दी गई है। इससे बीपीसीएल के डीजल की ढुलाई करता है।
महिला ने विधायक और समर्थकों पर लगाया मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप
महाराष्ट्र पुलिस ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के चिमूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। महिला ने विधायक पर अपने पति को पीटने का भी आरोप लगाया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विधायक की पहचान भाजपा के कीर्तिकुमार उर्फ बंटी भांगडिय़ा के रूप में हुई है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
प्राथमिकी के अनुसार, भांगडिय़ा 15 से 20 लोगों के शनिवार देर रात शिकायतकर्ता के घर पहुंचे और उसके पति के साथ गाली-गलौज करने लगे। इतना ही नहीं उन लोगों ने शिकायतकर्ता के पति को घर से बाहर खींच लिया और उसकी पिटाई कर दी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब उसने अपने पति को बचाने की कोशिश की तो उसके साथ छेड़छाड़ की गई और मारपीट की गई।
इस बीच, विधायक ने पीड़िता के पति के खिलाफ कथित तौर पर अपनी मां के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेश पोस्ट करने का भी आरोप लगाया है। वरोरा के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी आयुष नोपानी ने कहा कि पुलिस ने विधायक की शिकायत के आधार पर धारा 294 (सार्वजनिक रूप से अश्लील हरकत या शब्दों के लिए सजा) और 509 (शब्द, हावभाव या किसी महिला की लज्जा भंग करने का इरादा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस दोनों पक्षों द्वारा दर्ज प्राथमिकी की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.