फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra news updates Riots being instigated to stop Muslim votes shifting towards MVA Chandrakant Khaire

महाराष्ट्र: चंद्रकांत खैरे बोले- मुस्लिमों का वोट MVA को न मिले, इसलिए करवाए जा रहे दंगे; सरकार पर साधा निशाना

Mon, 15 May 2023 05:26 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 15 May 2023 05:26 PM IST
सार

चंद्रकांत खैरे ने कहा कि हिंदुओं और मुसलमानों के बीच दरार पैदा करने के लिए उन्हें उकसाया जा रहा है। मुस्लिम वोट महा विकास अघाड़ी की ओर ट्रांसफर हो रहे हैं। हिंदू और मुसलमान एक साथ आ रहे हैं।

विज्ञापन
maharashtra news updates Riots being instigated to stop Muslim votes shifting towards MVA Chandrakant Khaire
चंद्रकांत खैरे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) के नेता और पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे ने सोमवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में मुस्लिम वोटों को महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की ओर जाने से रोकने के लिए दंगे भड़काए जा रहे हैं। खैरे की यह टिप्पणी अकोला शहर में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प के दो दिन बाद आई है। झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और आठ अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 'बजरंगबली' को ढाल बनाने के बावजूद कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतने में असफल रही। उन्होंने कहा, 'हम बजरंगबली (भगवान हनुमान) की पूजा करते हैं और वह हमारे साथ हैं। इससे पहले जब उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में एमवीए की सरकार थी, तब राज्य में कोई सांप्रदायिक तनाव नहीं था। लेकिन, अब जब से एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस गठबंधन सत्ता में आया है, सांप्रदायिक तनाव पैदा हो रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, हिंदुओं और मुसलमानों के बीच दरार पैदा करने के लिए उन्हें उकसाया जा रहा है। मुस्लिम वोट महा विकास अघाड़ी की ओर ट्रांसफर हो रहे हैं। हिंदू और मुसलमान एक साथ आ रहे हैं। इसे रोकने के लिए राजनीति और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी के तहत इस तरह की हिंसा भड़काई जा रही है। 
 

विज्ञापन

पूर्व लोकसभा सदस्य ने किसी का नाम लिए बगैर यह भी आरोप लगाया कि औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर किए जाने के विरोध में एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील के नेतृत्व में हुए आंदोलन के पीछे भाजपा नेताओं का हाथ है। उन्होंने कहा, भाजपा नेताओं ने इम्तियाज जलील को धरने पर बैठाया और औरंगाबाद का नाम बदलने का विरोध किया। बाद में (किराडपुरा इलाके में) हुई हिंसा इसी का नतीजा थी। 
 

शिवसेना (यूबीटी) के विधान पार्षद अंबादास दानवे ने दावा किया कि महाराष्ट्र की मौजूदा सरकार जानबूझकर इस तरह के दंगों को हवा दे रही है। उन्होंने कहा, 'यह (हिंसा) पहले देश के अन्य हिस्सों में भी देखी गई। शेवगांव हिंसा (अहमदनगर में) के पीछे की मंशा की भी जांच की जानी चाहिए। दंगे तब होते हैं जब भाजपा महाराष्ट्र में सत्ता में होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed