फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News Updates Police arrest four people including juvenile gang-rape with 15 year old girl Thane

Maharashtra: ठाणे में 15 साल की लड़की सामूहिक दुष्कर्म; चार गिरफ्तार, एक आरोपी नाबालिग

Fri, 28 Apr 2023 09:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 28 Apr 2023 09:48 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra News Updates Police arrest four people including juvenile gang-rape with 15 year old girl Thane
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : ANI

महाराष्ट्र में ठाणे के कोलसेवाडी पुलिस स्टेशन के तहत एक इलाके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का आरोप है। पुलिस ने मामले में IPC की धारा 376(D) और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान साहिल राजभर, सुजल गवती, विजय बेरा के रूप में हुई है। चौथा आरोपी नाबालिग है, जिसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


ट्रैवल एजेंसी पर मामला दर्ज
वहीं, ठाणे शहर में रहने वाले एक दंपत्ति से एक ट्रैवल एजेंसी ने यूरोप की यात्रा कराने के नाम पर तीन लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने बताया कि पीड़ित हाल ही में सेवानिवृत्त हुआ था और पिछले महीने अपनी पत्नी के साथ यूरोप की यात्रा पर जाना चाहता था। उन्होंने बताया कि एक समाचार पत्र में उसने ट्रैवल एजेंसी का नाम देखा और पूछताछ के लिए उससे संपर्क किया। 
विज्ञापन


वर्तक नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एजेंसी ने उस व्यक्ति से कहा कि उसे यूरोप दौरे के लिए प्रति व्यक्ति 1.99 लाख रुपये का भुगतान करना होगा और यदि यात्रा में ऑस्ट्रिया देश को शामिल किया जाता है, तो प्रत्येक व्यक्ति के लिए खर्च बढ़कर 2,18,300 रुपये हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित ने एजेंसी के मुंबई स्थित कार्यालय जाकर उसे तीन लाख रुपये का भुगतान किया। उन्होंने अपनी यात्रा से संबंधित दस्तावेज भी जमा किए। बाद में जब पीड़ित ने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की तो उसका फोन बंद पाया। ट्रैवल एजेंसी ने न तो उसके पैसे लौटाए और न ही यात्रा के लिए कोई बुकिंग की।

 आईएएस अधिकारी मनोज सौनिक महाराष्ट्र के नए मुख्य सचिव नियुक्त
 महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी मनोज सौनिक को राज्य का अगला मुख्य सचिव नियुक्त किया। वे वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) के रूप में तैनात हैं, और 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे नौकरशाह मनु कुमार श्रीवास्तव का स्थान लेंगे।

सौनिक की नियुक्ति का पत्र सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) में अतिरिक्त मुख्य सचिव (सेवा) नितिन गद्रे ने जारी किया। पत्र के अनुसार, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी 30 अप्रैल को नए मुख्य सचिव का पदभार संभालने के बाद वित्त विभाग का प्रभार भी संभालते रहेंगे।

सेवानिवृत्ति के बाद श्रीवास्तव राज्य आयुक्त (सेवाओं का अधिकार) का पदभार संभालेंगे। मनोज सौनिक की पत्नी अतिरिक्त मुख्य सचिव (जीएडी) सुजाता सौनिक ने श्रीवास्तव की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed