फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Police saves man from ending life after US agency alert about suicide search online

Maharashtra: गूगल पर सर्च कर रहा था कैसे करें आत्महत्या, अमेरिका से आया अलर्ट; मुंबई पुलिस ने बचाया

Fri, 17 Feb 2023 07:22 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 17 Feb 2023 07:22 AM IST
सार

मुंबई पुलिस ने आईपी एड्रेस और स्थान जैसी अहम सूचना के आधार पर युवक की पहचान की। युवक मुंबई के कुर्ला इलाके में एक आईटी कंपनी में कार्यरत है। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे न केवल आत्महत्या करने से बचाया बल्कि उसकी काउंसलिंग भी की।

विज्ञापन
Mumbai Police saves man from ending life after US agency alert about suicide search online
Mumbai police - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई का एक युवक गूगल पर सर्च कर रहा था कि बिना दर्द के आत्महत्या कैसे करें। अमेरिका स्थित एजेंसी ने नई दिल्ली में इंटरपोल अधिकारी को इसके बारे में अलर्ट किया, जिन्होंने मुंबई पुलिस के साथ सूचना साझा की। इस पर पुलिस ने युवक का पता लगाया और उसे खुदकुशी करने से रोक लिया। गूगल पर सर्च करने वाले 25 वर्षीय युवक के बारे में यूएस नेशनल सेंट्रल ब्यूरो-इंटरपोल ने जानकारी साझा की थी।

विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने आईपी एड्रेस और स्थान जैसी अहम सूचना के आधार पर युवक की पहचान की। युवक मुंबई के कुर्ला इलाके में एक आईटी कंपनी में कार्यरत है। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे न केवल आत्महत्या करने से बचाया बल्कि उसकी काउंसलिंग भी की। अधिकारी ने बताया कि युवक ने शिक्षा और अन्य जरूरतों के लिए विभिन्न वित्तीय संस्थानों से कर्ज लिया था। वह अपने घर के कर्ज की किश्त भी नहीं दे पा रहा था। इसलिए वह अवसाद में था। इसी कारण वह बिना दर्द के आत्महत्या के तरीके के बारे में ऑनलाइन सर्च कर रहा था। 
विज्ञापन


स्लैब गिरने के मामले में बिल्डिंग सुपरवाइजर समेत तीन गिरफ्तार
वहीं, मुंबई के वर्ली इलाके में निर्माणाधीन इमारत की 42वीं मंजिल से सीमेंट के ब्लॉक गिरने के मामले में पुलिस ने बिल्डिंग के सुपरवाइजर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई थी। पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में 'फोर सीजन रेजीडेंसी' बिल्डिंग में हुई घटना के बाद आईपीसी की धारा 304-ए (लापरवाही से मौत का कारण) और अन्य धाराओं के तहत बिल्डर, सुपरवाइजर, ठेकेदार और अन्य के खिलाफ वर्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। जांच के बाद पुलिस ने तीन लोगों  एक सुपरवाइजर और दो सहायकों को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिरडी में मार्च से रात में भी उतरेंगे विमान, डीजीसीए ने दी अनुमति
शिरडी हवाईअड्डे पर विमान अब रात में भी उतर सकेगा। इस संबंध में विमान नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र सरकार को पत्र लिखकर मार्च-अप्रैल से यहां विमानों की नाइट लैंडिंग शुरू करने की अनुमति दे दी है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसके लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से आग्रह किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed