फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra news updates Fire in residential building in Dharavi Rs 1 lakh fine for cutting down tree

Maharashtra: धारावी में आवासीय इमारत में आग लगने से 11 घायल; पेड़ काटने पर व्यक्ति पर एक लाख का जुर्माना

Sun, 11 Jun 2023 04:58 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 11 Jun 2023 04:58 PM IST
सार

मध्य मुंबई के धारावी इलाके में रविवार को एक आवासीय इमारत में आग लगने से तीन बच्चों सहित 11 लोग घायल हो गए। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सात मंजिला इमारत में सुबह करीब 11 बजे आग लगी और दोपहर साढ़े 12 बजे इस पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
maharashtra news updates Fire in residential building in Dharavi Rs 1 lakh fine for cutting down tree
धारावी में आवासीय इमारत में लगी आग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य मुंबई के धारावी इलाके में रविवार को एक आवासीय इमारत में आग लगने से तीन बच्चों सहित 11 लोग घायल हो गए। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 90 फुट लंबी सड़क पर स्थित सात मंजिला इमारत में सुबह करीब 11 बजे आग लगी और दोपहर साढ़े 12 बजे इस पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इमारत से कम से कम 70 से 80 लोगों को बचाया गया और उनमें से सात महीने के एक बच्चे और दो अन्य बच्चों सहित 11 लोगों को धुएं के कारण बेचैनी महसूस हुई। अधिकारी ने बताया कि छह पीड़ितों का सिओन अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि शेष पांच को आयुष अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने आगे बताया कि इमारत के विद्युत वाहिनी क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट के कारण लेवल एक में आग लग गई। अधिकारी ने बताया कि सिओन अस्पताल में भर्ती घायलों की पहचान मुस्कान शेख (35 वर्षीय), सात महीने की रिजवान, रुखसाना शेख (26 वर्षीय), फरहान (10 वर्षीय), नादिया (5 वर्षीय) और सना दलवी (27 वर्षीय) के रूप में हुई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने तीन साल के बच्चे को बचाया
दक्षिण मुंबई के एक तीन साल के बच्चे को उसके चाचा ने कथित तौर पर अगवा कर लिया था और पश्चिम बंगाल में पुलिस ने उसे बचा लिया। जेजे पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने अपहरण के करीब एक हफ्ते बाद शनिवार को पश्चिम बंगाल के छोटा कुलबेरिया से बच्चे को बचाया।
 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बच्चे की मां ने चार जून को पुलिस से संपर्क किया था और आरोप लगाया था कि उसका चाचा उसे उनकी अनुमति के बिना ले गया। अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने छोटा कुलबेरिया में बच्चे का पता लगाया और उसे बचाने के लिए एक टीम वहां पहुंची। उन्होंने बताया कि तलाशी के बाद लड़के के चाचा को बाद में बड़ा कुलबेरिया इलाके से पकड़ लिया गया।  अधिकारी ने बताया कि आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
 

लातूर : पेड़ काटने पर व्यक्ति पर एक लाख रुपये का जुर्माना
लातूर शहर में नगर निकाय ने पेड़ काटने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि वार्ड संख्या-15 निवासी व्यक्ति ने एक दिन पहले कथित तौर पर 40 फुट ऊंचे पेड़ को काट दिया और एक अन्य पेड़ काटने की प्रक्रिया में था। तभी नगर निकाय के अधिकारियों की टीम ने दखल दिया। अधिकारी ने बताया कि लातूर नगर निगम ने व्यक्ति को नोटिस जारी कर उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
 

जालना: कार और कंटेनर वाहन की भिड़ंत, दो की मौत
उधर, जालना के पास चंदनजीरा में समृद्धि राजमार्ग पर एक कार और कंटेनर वाहन में टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी मृतक और घायल एक ही परिवार के सदस्य थे। दुर्घटना के बाद मौके से भागने की कोशिश कर रहे कंटेनर वाहन के चालक का पुलिस ने पीछा किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed