फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra news updates devendra fadnavish said 50 mla swept under Uddhav nose and he couldnt do anything

Maharashtra: फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना, कहा- नाक के नीचे से 50 विधायक चले गए, कुछ नहीं कर पाए

Fri, 30 Dec 2022 10:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 30 Dec 2022 10:00 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी नाक के नीचे से पचास लोग (विधायक) चले गए और वह कुछ नहीं कर सके। उन्होंने कहा था कि मुंबई जलेगी, लेकिन माचिस की एक तीली भी नहीं जली।

विज्ञापन
maharashtra news updates devendra fadnavish said 50 mla swept under Uddhav nose and he couldnt do anything
Devendra Fadnavis, Eknath Shinde - फोटो : ANI

विस्तार

उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को उद्धव गुट की शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे और उनके पिता पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह 32 वर्षीय व्यक्ति से नहीं डरते हैं और यहां तक उनके पिता से भी नहीं डरते हैं। उनकी (उद्धव) नाक के नीचे से पचास लोग (विधायक) चले गए और वह कुछ नहीं कर सके। उन्होंने कहा था कि मुंबई जलेगी, लेकिन माचिस की एक तीली भी नहीं जली। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन विपक्ष के नेता अजीत पवार ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानमंडल में उठाए गए महत्वपूर्ण मुद्दों को छुआ तक नहीं। 19 दिसंबर से शुरू हुआ विधानसभा और विधान परिषद का सत्र शुक्रवार को समाप्त हो गया। 
विज्ञापन


पवार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विपक्ष ने चार दागी मंत्रियों के इस्तीफे की मांग की थी। उन्होंने कहा, सरकार ने मंत्रियों अब्दुल सत्तार और संजय राठौड़ का बचाव किया, जिन्हें अलग-अलग मामलों में हाईकोर्ट की फटकार खानी पड़ी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राकांपा नेता ने कहा, सरकार ने न तो कोई कार्रवाई की और न ही इस मुद्दे पर संतोषजनक जवाब दिया। उन्होंने कहा, इसी तरह हमने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र आदर्शों का अपमान करने वाली उनकी टिप्पणियों के लिए हटाने की मांग की थी। लेकिन सरकार ने उचित जवाब नहीं दिया। 

पवार ने कहा, पिछले हफ्ते के प्रस्ताव पर आज मुख्यमंत्री शिंदे का जवाब एक सार्वजनिक रैली की तरह था, उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा और पुराने मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा, एक मुख्यमंत्री से यह उम्मीद नहीं थी, शिंदे ने पुरानी बातें दोहराई, संदर्भ से हटकर बात की और विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों पर नहीं बोले। पवार ने कहा, दस दिनों के सत्र के दौरान कई मौकों पर मुख्यमंत्री मौजूद नहीं रहे। 


पवार ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष ने कर्नाटक के सीमावर्ती इलाकों में मराठी भाषी लोगों की समस्याओं को उठाया, लेकिन सरकार जवाब देने में विफल रही। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने फसल बीमा और कपास, धान, संतरे और सोयाबीन के लिए लाभकारी कीमतों के मुद्दों पर भी कोई ठोस जवाब नहीं दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed