Updates: हावेरी में पटाखा दुकान में आग, तीन की मौत; जलगांव में इमारत ढही और हैदराबाद एयरपोर्ट पर बम की अफवाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में हावेरी के अलादाकट्टी गांव में एक पटाखे की दुकान में आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को हावेरी के अलादाकट्टी गांव में एक पटाखे की दुकान में आग लगने के बाद तीन लोग मृत पाए गए। हावेरी के एसपी डॉ. शिवकुमार ने बताया कि आग लगने की घटना स्थल पर तीन शव पाए गए हैं। आग लगने के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
जलगांव में एक की मौत
इस बीच महाराष्ट्र में जलगांव के छत्रपति शिवाजी नगर इलाके में इमारत ढहने की खबर है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। खोज एवं बचाव अभियान जारी है।
#WATCH | One person dead in building collapse in Chhatrapati Shivaji Nagar area of Jalgaon in Maharashtra; search and rescue operation underway pic.twitter.com/6TP5sM0a6X
— ANI (@ANI) August 29, 2023विज्ञापन
हैदराबाद एयरपोर्ट पर बम की धमकी
इसके अलावा हैदराबाद में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय (आरजीआईए) हवाईअड्डे को ई-मेल से मिली बम की धमकी अफवाह निकली। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि हवाईअड्डे के ग्राहक सेवा अनुभाग को सोमवार को बम की धमकी के बारे में मेल मिला और सुरक्षा कर्मियों द्वारा गहन जांच की गई और कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
बताया गया कि बाद में एक व्यक्ति का दूसरा संदेश मिला, जिसमें उसने पिछले संदेश के लिए माफी मांगते हुए कहा कि उसका बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसने वह संदेश भेजा था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हम दोनों संदेशों की जांच कर रहे हैं। आरजीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।