फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News update local body elections Mumbai Pune Nagpur politics crime Govt and other News in Hindi

Maharashtra Updates: पालघर में महिला से दुष्कर्म के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार; दंगा मामले में 10 लोग बरी

Mon, 08 Dec 2025 04:04 AM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: लव गौर Updated Mon, 08 Dec 2025 04:04 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra News update local body elections Mumbai Pune Nagpur politics crime Govt and other News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
नवी मुंबई के सानपाड़ा क्षेत्र में गंभीर रूप से घायल मिले एक अज्ञात विदेशी नागरिक की रविवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार उसके पास कोई भी पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले और उसकी राष्ट्रीयता का पता अभी तक नहीं चल सका है। घटना सानपाड़ा सेक्टर-1 की है, जहां वह व्यक्ति एक आवासीय इमारत के पास संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। पुलिस को संदेह है कि वह नशे की हालत में था और एक गेट फांदने के दौरान गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।
विज्ञापन


घायल अवस्था में उसे पहले वाशी के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में उसे मुंबई के एक नगर निगम संचालित अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। वहीं उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों की आशंका से इन्कार किया है। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल यह मामला दुर्घटना प्रतीत होता है।
विज्ञापन


महंगाई, गिरते रुपये से ध्यान भटका रही है केंद्र सरकार: पटोले
महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता नाना पटोले ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार महंगाई और गिरते रुपये जैसे अहम मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। विधान भवन परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए, पटोले से उस घटना के बारे में पूछा गया जिसमें निलंबित टीएमसी विधायक ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद जैसी दिखने वाली एक मस्जिद की नींव रखी और कोलकाता में विशाल भगवद् गीता पाठ हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, सरकार को महंगाई की चिंता नहीं है और रुपये की कीमत लगातार गिर रही है। लेकिन लोगों का ध्यान भटकाने के लिए धार्मिक विवाद खड़े किए जा रहे हैं। वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर संसद में चर्चा के बारे में पूछे जाने पर पटोले ने कहा कि राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा के मंत्र हैं। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मुख्य मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है, जबकि पिछले 12 वर्षों में देश की स्थिति खराब होती गई है।

ठाणे में 4.4 लाख रुपये के ड्रग्स के साथ महिला गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 4.4 लाख रुपये मूल्य की मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स बरामद किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

पुलिस ने पांच दिसंबर को कल्याण शहर के वडावली क्षेत्र में महिला को संदिग्ध व्यवहार करते हुए देखा। खड़कपाडा थाना के एक अधिकारी ने कहा, महिला को सवाल करने के लिए रोका गया और तलाशी के दौरान उसके पास से 22 ग्राम एमडी बरामद हुई। जब्त की गई ड्रग्स की कीमत 4.4 लाख रुपये है। उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी फातिमा तारबेज जाफरी कल्याण के अंबिविली की निवासी है। उसके खिलाफ कानून से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पालघर: थाना में महिला से दुष्कर्म के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में एक 40 वर्षीय कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

पालघर ग्रामीण पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह कथित घटना पिछले सप्ताह कासा थाने में हुई। महिला वहां अपने बयान दर्ज कराने गई थी। कांस्टेबल ने कथित रूप से महिला के साथ थाना परिसर में दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कांस्टेबल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही कासा थाना प्रभारी को स्थानांतरित कर दिया गया है।

ठाणे: अदालत ने दंगा और हत्या के प्रयास के मामले में 10 लोगों को बरी किया
ठाणे की अदालत ने 19 साल पुराने दंगा और पुलिसकर्मियों की हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी 10 लोगों को बरी कर दिया है। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गए सबूत अस्पष्ट और अपर्याप्त थे।

कालन अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पीआर अशत्रुकर ने एक दिसंबर को सुनाए गए फैसले में कहा कि अभियोजन किसी भी आरोप को संदेह से परे साबित नहीं कर पाया। इस आदेश की प्रति सोमवार को उपलब्ध कराई गई। मामला 30 नवंबर 2006 को महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर में हुए एक विरोध प्रदर्शन से जुड़ा था। उस समय कुछ लोगों ने उपद्रव किया, सरकारी और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया और पुलिसकर्मियों तथा अन्य लोगों पर हमला किया।

पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, दंगा और अवैध सभा समेत कई आईपीसी धाराओं और बंबई पुलिस अधिनियम तथा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के कानून के तहत मामला दर्ज किया था। मुकदमे के दौरान चार आरोपियों की मौत हो गई थी, जिससे कानूनी कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी और उनके खिलाफ मुकदमा बंद कर दिया गया। 


नासिक हादसे में छह की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

नासिक जिले में भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। कलवन तालुका स्थित सप्तश्रृंगगढ़ घाट में एक इनोवा कार 600 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा रविवार शाम करीब 4 बजे हुआ। सभी मृतक निफाड़ तालुका के पिंपलगांव बासवंत के रहने वाले थे। कार में कुल सात लोग सवार थे।

मृतकों की पहचान किरण पटेल (50), रसिला पटेल (50), विठ्ठल पटेल (65), लता पटेल (60), वचन पटेल (60) और माणिबेन पटेल (70) के रूप में हुई है। सभी की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर रोहितकुमार राजपूत ने बताया कि खाई की गहराई और इलाके की कठिन परिस्थितियों के कारण बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण रहा। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, नासिक में हुई दुर्घटना में जान गंवाने वालों की मौत से अत्यंत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं और मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इसे बेहद दुखद बताया और प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ठाणे सरकारी होम में नाबालिग से यौन उत्पीड़न, दो किशोरियां हिरासत में
ठाणे जिले के उल्हासनगर स्थित सरकारी ऑब्जर्वेशन होम में 14 वर्षीय लड़की से हुए कथित यौन उत्पीड़न मामले में दो किशोरियों को हिरासत में लिया गया है। घटना 2-3 दिसंबर की रात हुई थी और 5 दिसंबर को मामला दर्ज किया गया। प्राथमिकी भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 70(2) और 3(5) तथा पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी 15 और 17 वर्ष की दो लड़कियों को बाल न्यायालय के आदेश पर हिरासत में लिया गया है और आगे जांच जारी है। पीड़िता पुणे की रहने वाली है और वह भी इसी केंद्र की बालिका है। पुलिस ने कहा कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

फर्जी CMO अफसर बनकर 2.8 करोड़ की ठगी
मुंबई में पुलिस ने 32 वर्षीय वैभव परेश ठाकुर को गिरफ्तार किया है, जो खुद को महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय का क्लास वन अधिकारी बताकर एक ज्वेलर से 2.8 करोड़ रुपये की ठगी कर गया था। आरोपी ने कस्टम विभाग से जब्त सोना सस्ते दामों पर नीलामी में दिलाने का झांसा दिया था। जांच में सामने आया कि वह फर्जी सरकारी पहचान पत्र, पीली बत्ती वाली कार और विधानसभा का फर्जी पास भी इस्तेमाल करता था। पुलिस उसकी पत्नी और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed