{"_id":"620c8f45e632a1075c221ee4","slug":"maharashtra-news-toddler-boy-dies-three-days-after-getting-immunisation-vaccine-in-palghar-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: टीका लगाने के तीसरे दिन नवजात शिशु की मौत, खुराक देने में चूक हुई? जानिए पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: टीका लगाने के तीसरे दिन नवजात शिशु की मौत, खुराक देने में चूक हुई? जानिए पूरा मामला
Wed, 16 Feb 2022 11:14 AM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, पालघर
पीटीआई, पालघर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:14 AM IST
सार
नवजात का विसरा मुंबई के जेजे अस्पताल में परीक्षण के लिए भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही शिशु की मौत की वास्तविक वजह को लेकर कुछ कहा जा सकेगा।
उधर, परिजनों ने टीकों की खुराक देने में चूक का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
महाराष्ट्र के पालघर जिले में प्रतिरक्षा टीके लगाए जाने के तीसरे दिन 16 माह के एक शिशु ने दम तोड़ दिया। नवजात की मौत का वास्तविक कारण जानने के लिए चिकित्सा अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। परिजनों ने टीकों की खुराक देने में चूक का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पालघर जिले के मोखड़ा कस्बे के चिकित्सा अधिकारी डॉ. भाउ साहेब छत्तर ने कहा कि नवजात का विसरा मुंबई के जेजे अस्पताल में परीक्षण के लिए भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही शिशु की मौत की वजह को लेकर कुछ कहा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि नवजात बालक की विसरा जांच रिपोर्ट आने में 10 दिन और लग सकते हैं।
विज्ञापन
डॉ. छत्तर ने बताया कि नवजात को डीपीटी, एमएमआर और पीसीवी बूस्टर डोज 9 फरवरी को दिए गए थे। इसके बाद उसे कुछ तकलीफ होने लगी और शनिवार 12 फरवरी को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों व राज्य सरकार को दे दी गई है। डॉ. छत्तर के अनुसार 9 फरवरी को ही चार अन्य बच्चों को भी नियमित टीकाकरण की खुराक दी गई थी, लेकिन उनमें से किसी को भी कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं हुई।
परिजनों ने लगाया टीके लगाने में चूक का आरोप
आमतौर पर डीपीटी, एमएमआर व पीसीवी की बूस्टर खुराक नवजात शिशुओं को अलग अलग महीनों में दी जाती है। उधर बच्चे के परिजनों ने आरोप लगाया है कि टीके लगाने में गलती के कारण उसकी मौत हुई है।
सूत्रों ने बताया कि कोशीमसेठ गांव निवासी मृतक सर्वेश धोड़ी को 10 फरवरी को वाशाला स्वास्थ्य केंद्र की एक नर्स ने एमएमआर और ट्रिपल पोलियो बूस्टर डोज दिया था। इसके बाद 11 फरवरी को उसे तेज बुखार आया। उसे गांव के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।12 फरवरी को उसकी हालत बिगड़ने पर उसे खोडाला ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोखड़ा के थाना अधिकारी ने बताया कि शिशु की मौत के मामले में दुर्घटनावश मृत्यु का केस दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।