{"_id":"63f0ba342a9195d98804953c","slug":"maharashtra-news-today-all-updates-construction-at-ulhasnagar-mobile-phone-tower-theft-bhayander-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में सियासी घमासान: आमने-सामने आए शिंदे और ठाकरे के समर्थक, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में सियासी घमासान: आमने-सामने आए शिंदे और ठाकरे के समर्थक, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
Sat, 18 Feb 2023 11:10 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 18 Feb 2023 11:10 PM IST
सार
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के उल्हासनगर में अनधिकृत निर्माण के नियमितीकरण के लिए 2,200 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर तय की है।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे(फाइल)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव आयोग द्वारा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े को असली शिवसेना मानने के एक दिन बाद उद्धव ठाकरे ने अपने धड़े के नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में उद्धव ठाकरे ने अपनी भविष्य की रणनीति बनाई। इस बीच, पूणे के नवीं पेठ इलाके में उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के समर्थकों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों तरफ के लोगों ने जमकर नारेबारी और हंगामा काटा। मामला इतना बढ़ गया था कि पुलिस अधिकारियों को मौके पर जाकर स्थिति को सामान्य कराना पड़ा।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट के समर्थक एक मराठी समाचार-चैनल द्वारा आयोजित एक शो में आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ के लोगों द्वारा की गई नारेबाजी और हंगामे के कारण मौके पर तनाव व्याप्त हो गया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने काफी जद्दोजहद के बाद स्थिति को काबू में किया।
विज्ञापन
शिवसेना संविधान में 2018 संशोधन चुनाव आयोग को सौंपे गए: सांसद अरविंद सावंत
शिवसेना (यूबीटी) के नेता अरविंद सावंत ने शनिवार को चुनाव आयोग के इस दावे को खारिज कर दिया कि 2018 में पार्टी संविधान में किए गए संशोधन उसके रिकॉर्ड में नहीं थे। मुंबई दक्षिण से सांसद सावंत ने कहा कि पार्टी नेता अनिल देसाई ने 4 अप्रैल, 2018 को एक वीडियो के साथ शिवसेना के संविधान में 2018 में हुए संशोधन और सारी कार्यवाही आयोग को सौंपी थी। ऐसे में चुनाव निकाय कैसे कह सकता है कि उसे सूचित नहीं किया गया था।
विज्ञापन
उल्हासनगर में अनधिकृत निर्माण के नियमितीकरण के लिए सरकार ने तय किए दर
शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के उल्हासनगर में अनधिकृत निर्माण के नियमितीकरण के लिए 2,200 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर तय की है। अधिसूचना में कहा गया है कि नामित प्राधिकरण छह दिनों के भीतर अनधिकृत विकास के लिए नोटिस जारी करेगा। अधिसूचना में कहा गया है कि अनुपालन के बाद नामित प्राधिकारी 90 दिनों के भीतर एक आदेश पारित करेगा। अधिसूचना बड़ी संख्या में अनधिकृत संरचनाओं के नियमितीकरण का मार्ग प्रशस्त करेगी जो सरकार से स्पष्ट निर्देशों की प्रतीक्षा कर रहे थे।
मोबाइल फोन टावर की चोरी के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भायंदर में एक मोबाइल फोन टावर के कुछ हिस्सों की चोरी में कथित संलिप्तता के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय अपराध इकाई के वरिष्ठ निरीक्षक राहुल राख ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों में एक मोबाइल फोन सेवा प्रदाता के दो कर्मचारी और चोरी का सामान खरीदने वाला एक स्क्रैप डीलर शामिल है।
उन्होंने कहा कि पिछले साल 18 अक्टूबर को भायंदर पुलिस को एक शिकायत मिलने के बाद मोबाइल फोन टावर के पुर्जों की चोरी की जांच शुरू हुई और तीनों को गुरुवार को हनुमान नगर से एक गुप्त सूचना पर पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि 1.12 लाख रुपये मूल्य का चोरी का सामान जब्त किया गया है।
अव्हाड परिवार को मिली धमकी की जांच कराने की मांग
अव्हाड परिवार को मिली धमकी की जांच कराने की मांग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय विधायक संजय केलकर ने की है। उन्होंने शनिवार को मांग करते हुए कहा कि उस ऑडियो टेप की जांच की जाए, जिसमें नगर निकाय का एक अधिकारी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता जितेंद्र अव्हाड के परिवार को कथित धमकी देता सुनाई दे रहा है।
केलकर ने आरोप लगाया कि नगर निकाय शहर में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने में असफल रहा है। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि ठाणे नगर निगम के कई अधिकारियों को 'अज्ञात लोगों की शह’ मिली हुई है। विधायक ने कहा कि उन्होंने अवैध ढांचों का मुद्दा ठाणे नगर निगम प्रशासन के समक्ष कई बार उठाया, यहां तक विधानसभा में अपनी बात रखी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
मुंबई में लूटपाट के मामले में वांछित 73 वर्षीय व्यक्ति 32 साल बाद गिरफ्तार
वहीं, मुंबई के उपनगरीय बोरीवली में 32 साल पहले दर्ज लूटपाट के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में वांछित 73 वर्षीय व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार किया। आरोपी 32 साल से फरार था। बोरीवली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पड़ोसी भायंदर से गिरफ्तार किया गया जहां वह रह रहा था। आरोपी को डिंडोशी अदालत ने भगोड़ा आरोपी घोषित कर दिया था और पुलिस को उसे अदालत में पेश करने के लिए कहा था। लूटपाट की यह घटना 1990 में हुई थी।
अधिकारी ने बताया कि उसे अब 392 (लूटपाट), 397 (डकैती), 120-बी (साजिश) सहित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।
नवी मुंबई में खड़ी ट्रेन में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के नवी मुंबई में खड़ी ट्रेन में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में एक 19 साल के युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अधिकारी ने इस कारर्वाई के बारे में बताया कि वर्धा जिले के अरवी का रहने वाला यह युवक और पीड़िता बेघर हैं और सानपाड़ा इलाके में एक पुल के नीचे रहने के दौरान उनकी एक-दूसरे से जान-पहचान हुई थी।
15 फरवरी को दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार युवक ने वाशी और सानपाड़ा स्टेशन के बीच खड़ी एक उपनगरीय ट्रेन में उसके (नाबालिग) साथ कई बार बलात्कार किया। आरोपी को शुक्रवार को वर्धा से गिरफ्तार किया गया था। रेलवे पुलिस के अधिकारी ने बताया कि युवक पर भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत बलात्कार तथा अन्य अपराधों का आरोप लगाया गया है।