{"_id":"6170456483448f0acd549f46","slug":"maharashtra-news-ncp-aggressive-against-kirit-somaiya-demonstrated-in-front-of-ed-office-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: किरीट सोमैया के खिलाफ आक्रामक हुई एनसीपी, ईडी कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: किरीट सोमैया के खिलाफ आक्रामक हुई एनसीपी, ईडी कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन
Wed, 20 Oct 2021 10:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:05 PM IST
सार
दक्षिण मुंबई स्थित ईडी कार्यालय के सामने एनसीपी की युवा इकाई के नेताओं ने नारे लगाए। इस दौरान किरीट सोमैया से सवाल किए गए कि केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, पूर्व मंत्री विजय कुमार गावित, पूर्व मंत्री बबनराव पाचपुते की जांच का क्या हुआ।
विज्ञापन
भाजपा नेता किरीट सोमैया (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
विस्तार
महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के नेताओं के खिलाफ जारी केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई और भाजपा नेता किरीट सोमैया के आरोपों के जवाब में अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता भी आक्रामक हो गए हैं। बुधवार को एनसीपी की युवा इकाई ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय के सामने आंदोलन किया और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
दक्षिण मुंबई स्थित ईडी कार्यालय के सामने एनसीपी की युवा इकाई के नेताओं ने नारे लगाए। इस दौरान किरीट सोमैया से सवाल किए गए कि केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, पूर्व मंत्री विजय कुमार गावित, पूर्व मंत्री बबनराव पाचपुते की जांच का क्या हुआ। एनसीपी युवा इकाई के नेता सूरज चव्हाण ने कहा कि सोमैया ने इनके खिलाफ भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे और ईडी को सबूत दिए थे, लेकिन जब ये नेता भाजपा में शामिल हो गए तो इनकी जांच बंद हो गई।
विज्ञापन
दरअसल, किरीट सोमैया बुधवार दोपहर दो बजे ईडी कार्यालय पहुंचने वाले थे। एनसीपी कार्यकर्ताओं को जब इसकी भनक लगी तो एनसीपी युवा इकाई के कालर्याध्य सूरज चव्हाण के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ता ईडी कार्यालय पहुंच गए और सोमैया के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सोमैया लगातार एनसीपी के नेताओं अनिल देशमुख, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित शिवसेना के नेता व परिवहन मंत्री अनिल परब सहित कई नेताओं की पोल खोल रहे हैं। सोमैया न केवल उनके घोटाले उजागर कर रहे हैं बल्कि यह भी कहते हैं कि घोटालेबाज जल्द ही जेल में होंगे। इससे महा विकास आघाड़ी के नेताओं में बेचैनी साफ देखी जा रही है।
विज्ञापन