फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News Maharashtra Court News Amravati News and Updates Navneet Rana News and Updates

Maharashtra: आदेश के बावजूद अदालत नहीं पहुंचीं अमरावती सांसद नवनीत राणा, सचिन वाजे की जमानत याचिका खारिज

Sat, 16 Sep 2023 03:10 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 16 Sep 2023 03:10 PM IST
सार

Maharashtra: अमरावती की सांसद नवनीत राणा और उनके पति व विधायक रवि राणा को हनुमान चालीसा पढ़ने से जुड़े एक मामले में आज मुंबई सत्र न्यायालय के समक्ष पेश होने का आदेश दिया गया था, लेकिन वे हाजिर नहीं हुए। अदालत ने पिछली सुनवाई में दौरान उनके बार-बार अनुपस्थित रहने पर आपत्ति जताई थी। मामले की अगली सुनवाई अब 16 अक्टूबर को होगी।

विज्ञापन
Maharashtra News Maharashtra Court News Amravati News and Updates Navneet Rana News and Updates
सांसद नवनीत राणा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हनुमान चालीसा पढ़ने से जुड़े एक मामले में अमरावती की सांसद नवनीत राणा और उनके पति व विधायक रवि राणा को आज मुंबई सत्र न्यायालय के समक्ष पेश होने का आदेश दिया गया था, लेकिन वे हाजिर नहीं हुए। अदालत ने पिछली सुनवाई में दौरान उनके बार-बार अनुपस्थित रहने पर आपत्ति जताई थी। मामले की अगली सुनवाई अब 16 अक्टूबर को होगी।

विज्ञापन


एंटीलिया बम कांड और मनसुख हिरेन मर्डर केस मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे ने मुंबई की विशेष एनआईए अदालत में जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जिसे आज अदालत ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन


मुम्बई सत्र अदालत ने एक मॉडल के साथ कथित दुष्कर्म और हाथापाई के मामले में तंजानिया के नागरिक वीरेन पटेल को अग्रिम जमानत दी। उन्हें 25,000 रुपये के पीआर बॉन्ड पर अमल करने पर जमानत दी गई है। अदालत ने पटेल को मामले की जांच में पुलिस के साथ सहयोग करने का आदेश दिया है। उन्हें यह भी आदेश दिया गया है कि वह बिना अनुमति के देश नहीं छोड़ सकते हैं और जब भी उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा, उन्हें पुलिस के सामने पेश होना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed