फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News And Updates Mumbai police patrolling team recovered half burnt body Lalit patil drugs case

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पालघर में मालगाड़ी पटरी से उतरी, मेमू ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

Fri, 27 Oct 2023 11:45 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 27 Oct 2023 11:45 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra News And Updates Mumbai police patrolling team recovered half burnt body Lalit patil drugs case
MUMBAI POLICE - फोटो : social media
पूर्व केंद्रीय मंत्री बबनराव ढाकने का गुरुवार रात निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, अहमदनगर के एक निजी अस्पताल में निमोनिया का इलाज करा रहे ढाकने (86) ने वहीं अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को अहमदनगर जिले की पाथर्डी तहसील में उनके पैतृक गांव पगोरी पिंपलगांव में होगा। ढाकने चंद्रशेखर के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में ऊर्जा राज्य मंत्री थे। वह महाराष्ट्र सरकार में मंत्री भी रहे और सार्वजनिक निर्माण और ग्रामीण विकास जैसे विभाग संभाले। जनता दल की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष ढाकने राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता और सदन के उपाध्यक्ष भी थे।
विज्ञापन


विज्ञापन

महिला का अधजला शव मिला
मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के वडाला क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बैग बरामद किया। जांच के दौरान उस बैग क भीतर से महिला का अधजला शव मिला। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया है। 

ललित पाटिल ड्रग्स केस में एक और आरोपी गिरफ्तार
ललित पाटिल ड्रग्स मामले में मुंबई पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कुर्ला का रहने वाला है, जो ललित पाटिल से ड्रग्स लेकर उसे मुंबई के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करता था। उसने नासिक में एमडी फैक्टरी खोलने में भी ललित पाटिल की मदद की थी।

बता दें कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने नामी ड्रग कार्टेल चलाने वाले फरार आरोपी ललित पाटील को हाल ही में चेन्नई से गिरफ्तार किया है। दो अक्तूबर को वह पुणे के ससून अस्पताल से फरार हो गया था। अस्पताल में वह पिछले नौ महीनों से अपना इलाज करा रहा था और इलाज के दौरान ही ड्रग्स रैकेट चला रहा था।

विज्ञापन

पुणे के एक गोदाम में लगी आग
महाराष्ट्र में ठाणे जिले के शिलफाटा के एक गोदाम में शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे आग लग गई। इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं दी गई है। हादसे की जानकारी पाकर नागरिक और दमकल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और आग को काबू करने की कोशिश करने लगे। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस हादसे में गोदाम क्षतिग्रस्त हो गया है।

महिला ने लगाया अपनी बहन के पति पर बच्चा अपहरण करने का आरोप
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला ने अपनी बहन के पति और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ अपने 18 महीने के बच्चे का अपहरण करने का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। एफआईआर के अनुसार, शिकायतकर्ता की बहन अपने पति से घरेलू झगड़ों के कारण अलग हो चुकी थी। 

महिला ने बताया कि हाल ही में उसकी बहन के पति ने अपनी पत्नि का पता पूछने के लिए उससे संपर्क किया था। पता नहीं मिलने के बाद वह वापस लौट गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह एक अन्य व्यक्ति के साथ बुधवार को फिर से आया और उसके बच्चे को लेकर चला गया। कलवा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल इस मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 

ठाणे में दो सौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, फलस्तीन के समर्थन में किया प्रदर्शन
पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि ठाणे जिले में पुलिस ने फलस्तीन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करते हुए निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वाले 200 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार दोपहर मुंब्रा इलाके में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) द्वारा आयोजित प्रदर्शन के लिए सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए थे।

उन्होंने  बताया कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 188 (एक लोक सेवक द्वारा कानूनी रूप से घोषित आदेश की अवज्ञा) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी में सोलह आरोपियों की पहचान की गई है और कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्राथमिकी के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने बैनर ले रखे थे और फलस्तीन के समर्थन में नारे लगाए और आयुक्तालय में लागू निषेधाज्ञा आदेशों का उल्लंघन किया। अधिकारी ने कहा कि आंदोलन को शूट करने के लिए ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया गया।

महाराष्ट्र के पालघर में मालगाड़ी पटरी से उतरी, मेमू ट्रेनों के परिचालन प्रभावित

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी (सीपीआरओ) सुमित ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब सवा पांच बजे (17.17 बजे) वसई यार्ड में एक खाली मालगाड़ी के दो वैगन अलग हो गए और पटरी से उतर गए। उन्होंने बताया कि मेन लाइन पर परिचालन में कोई बाधा नहीं आई है। सीपीआरओ के अनुसार, दिवा से वसई जाने वाली दो मेमू ट्रेनों को कमान रोड से शॉर्ट-टर्मिनेट और रिवर्स कर दिया गया है। पटरी ठीक करने का काम प्रगति पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed