फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Agricultural Minister Abdul Sattar Meets Former CM Congress Leader Ashok Chavan

Maharashtra: महाराष्ट्र में एक बार फिर से सियासी भूचाल! कांग्रेस को झटका देने की तैयारी में शिंदे के मंत्री

Mon, 22 Aug 2022 08:53 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 22 Aug 2022 08:53 AM IST
सार

 महाराष्ट्र में एक बार फिर से सियासत गरमा गई है। दरअसल, इस बार एकनाथ शिंदे के मंत्री अब्दुल सत्तार कांग्रेस पार्टी को झटका देने की पूरी तैयारी में लगे हैं।

विज्ञापन
Maharashtra Agricultural Minister Abdul Sattar Meets Former CM Congress Leader Ashok Chavan
एकनाथ शिंदे(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार ने रविवार को नांदेड़  में कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक चव्हाण के साथ बंद कमरे में मुलाकात की जिसके बाद से राज्य की सियासत गरमा गई है। इसके बाद से कई अटकलें लगने लगीं। राजनीतिक गलियारों में इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मंत्री अब्दुल सत्तार समीक्षा बैठक में शामिल होने के तुरंत बाद अशोक चव्हाण से मिलने उनके आवास पर गए। उन्होंने लगभग आधे घंटे तक एक कमरे में बात की, जहां किसी भी पार्टी कार्यकर्ता को अनुमति नहीं दी गई थी।

विज्ञापन


चव्हाण से मार्गदर्शन लेने आया था: अब्दुल सत्तार
मीडिया से बात करते हुए सत्तार ने कहा कि चव्हाण और उनके दिवंगत पिता, पूर्व केंद्रीय मंत्री शंकरराव चव्हाण ने उनकी राजनीतिक यात्रा में उनका मार्गदर्शन किया था। सत्तार ने कहा कि उनके (चव्हाणों) की वजह से वह राजनीति में वर्तमान ऊंचाइयों को प्राप्त कर सके। चव्हाण को मराठवाड़ा और पूरे महाराष्ट्र के बारे में अच्छी जानकारी और समझ है। वह किसानों के मुद्दों से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं। उनका आशीर्वाद लेने के अलावा, मैं कृषि मंत्री के रूप में अपना पोर्टफोलियो संभालने के लिए उनका मार्गदर्शन मांगूंगा।
विज्ञापन


यह सत्तार की केवल शिष्टाचार भेंट थी: अशोक चव्हाण
चव्हाण ने भी बैठक को लेकर लगाई जा रहीं अटकलों पर जवाब देते हुए कहा कि यह सत्तार की केवल शिष्टाचार भेंट थी और दो दलों के नेताओं के बीच बैठक में कुछ भी गलत नहीं है। हाल ही में, चव्हाण के अपने पार्टी नेतृत्व से नाराज होने की खबरें आई थीं, जिसने उन्हें एक कारण बताओ नोटिस जारी किया था क्योंकि वह नवगठित एकनाथ शिंदे सरकार के खिलाफ विश्वास मत के दौरान अनुपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



महाराष्ट्र में बारिश से हुई क्षति के लिए की गई थी बैठक
जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक के दौरान सत्तार ने अधिकारियों से अगले पांच दिनों में बारिश से हुई क्षति की घटनाओं के पंचनामा को पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि जुलाई में नुकसान के लिए पंचनामा प्रक्रिया समाप्त हो गई है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में जुलाई के बाद भारी बारिश भी हुई है और इसका हिसाब दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रभावितों के लिए राहत योजनाओं को तैयार करने में लगी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed