फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: New alliance between Congress and Shiv sena

महाराष्ट्र में भाजपा से तकरार के बाद शिवसेना-कांग्रेस के बीच हुआ गठबंधन?

Thu, 16 Feb 2017 01:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Feb 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra: New alliance between Congress and Shiv sena

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच हुए गठबंधन पर बेशक प्रधानमंत्री मोदी लगातार निशाना साध रहे हों लेकिन केंद्र और महाराष्ट्र में उनके गठबंधन की सहयोगी शिवसेना ने ऐसा गठबंधन कर लिया है जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में कांग्रेस और शिवसेना ने स्‍थानीय स्तर पर गठबंधन कर लिया है। जिससे दोनों पार्टियां जिला परिषद एवं पंचायत समिति के चुनाव मिलकर लड़ेंगे। वहीं इस गठबंधन के सामने आते ही विरोधियों ने उन पर निशाना साध दिया है। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा और गठबंधन में उसकी सहयोगी शिवसेना के बीच तकरार लगातार बढ़ती ही जा रही है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे कुछ दिन पहले ही बयान दे चुके हैं कि बीएमसी चुनावों के बाद पार्टी गठबंधन में बने रहने या बाहर जाने पर कोई निर्णय लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐेसे में अब राज्य में राजनीतिक के नए समीकरण बनते दिख रहे हैं। इसकी एक झलक देखने को मिली सूबे के रायगढ़ जिले के पंचायत चुनावों में। जहां शिवसेना ने अभी तक धुर विरोधी रही कांग्रेस के साथ हाथ मिला लिया।

रायगढ़ की सड़कों पर लगे दोनों दलों के नेताओं के पोस्टर

Maharashtra: New alliance between Congress and Shiv sena
दोनों पार्टियां जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव मिलकर लड़ेंगी। शहर की सड़कों पर लगे पोस्टरों में दोनों दलों के नेता साथ साथ दिखाई दे रहे हैं। खास बात ये है कि स्‍थानीय नेताओं के पोस्टरों में ऊपर की ओर शिवसेना संस्‍थापक बाल ठाकरे और कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की तस्वीरें भी हैं। 

इन पोस्टरों में शिवसेना कांग्रेस गठबंधन को वोट देने की अपील की गई है। रायगढ़ में चुनाव 21 फरवरी को होना है। 

दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस कमेटी और मुंबई कांग्रेस इस गठबंधन से पल्ला झाड़ रही है। पार्टी की प्रदेश ईकाई का कहना है कि ऐसा कोई गठबंधन हुआ ही नहीं है स्‍थानीय स्तर पर नेताओं ने दूसरे दल से गठबंधन कर लिया जोकि पूरी तरह गलत है, इस मामले में स्‍थानीय नेताओं से जवाब मांगा गया है। 

प्रदेश प्रवक्ता सचिन सावंत ने बताया कि उन्होंने इस बार जानकारी मांगी है जल्द ही मामले में उचित कदम उठाया जाएगा। वहीं भाजपा ने इस गठबंधन पर कांग्रेस और शिवसेना दोनों को घेर लिया है। भाजपा प्रवक्ता मोहन भंडारी ने कहा कि हम तो पहले से ही कह रहे थे कि निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस और शिवसेना के बीच मैच फिक्सिंग हो चुकी है, यह उसी का एक नजारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed