{"_id":"58a55e224f1c1bab19d83c70","slug":"maharashtra-new-alliance-between-congress-and-shiv-sena","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में भाजपा से तकरार के बाद शिवसेना-कांग्रेस के बीच हुआ गठबंधन?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में भाजपा से तकरार के बाद शिवसेना-कांग्रेस के बीच हुआ गठबंधन?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Feb 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच हुए गठबंधन पर बेशक प्रधानमंत्री मोदी लगातार निशाना साध रहे हों लेकिन केंद्र और महाराष्ट्र में उनके गठबंधन की सहयोगी शिवसेना ने ऐसा गठबंधन कर लिया है जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में कांग्रेस और शिवसेना ने स्थानीय स्तर पर गठबंधन कर लिया है। जिससे दोनों पार्टियां जिला परिषद एवं पंचायत समिति के चुनाव मिलकर लड़ेंगे। वहीं इस गठबंधन के सामने आते ही विरोधियों ने उन पर निशाना साध दिया है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा और गठबंधन में उसकी सहयोगी शिवसेना के बीच तकरार लगातार बढ़ती ही जा रही है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे कुछ दिन पहले ही बयान दे चुके हैं कि बीएमसी चुनावों के बाद पार्टी गठबंधन में बने रहने या बाहर जाने पर कोई निर्णय लेगी।
विज्ञापन
ऐेसे में अब राज्य में राजनीतिक के नए समीकरण बनते दिख रहे हैं। इसकी एक झलक देखने को मिली सूबे के रायगढ़ जिले के पंचायत चुनावों में। जहां शिवसेना ने अभी तक धुर विरोधी रही कांग्रेस के साथ हाथ मिला लिया।
रायगढ़ की सड़कों पर लगे दोनों दलों के नेताओं के पोस्टर
दोनों पार्टियां जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव मिलकर लड़ेंगी। शहर की सड़कों पर लगे पोस्टरों में दोनों दलों के नेता साथ साथ दिखाई दे रहे हैं। खास बात ये है कि स्थानीय नेताओं के पोस्टरों में ऊपर की ओर शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे और कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की तस्वीरें भी हैं।
इन पोस्टरों में शिवसेना कांग्रेस गठबंधन को वोट देने की अपील की गई है। रायगढ़ में चुनाव 21 फरवरी को होना है।
दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस कमेटी और मुंबई कांग्रेस इस गठबंधन से पल्ला झाड़ रही है। पार्टी की प्रदेश ईकाई का कहना है कि ऐसा कोई गठबंधन हुआ ही नहीं है स्थानीय स्तर पर नेताओं ने दूसरे दल से गठबंधन कर लिया जोकि पूरी तरह गलत है, इस मामले में स्थानीय नेताओं से जवाब मांगा गया है।
प्रदेश प्रवक्ता सचिन सावंत ने बताया कि उन्होंने इस बार जानकारी मांगी है जल्द ही मामले में उचित कदम उठाया जाएगा। वहीं भाजपा ने इस गठबंधन पर कांग्रेस और शिवसेना दोनों को घेर लिया है। भाजपा प्रवक्ता मोहन भंडारी ने कहा कि हम तो पहले से ही कह रहे थे कि निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस और शिवसेना के बीच मैच फिक्सिंग हो चुकी है, यह उसी का एक नजारा है।