फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra NCP MP Supriya Sule BJP corrupt party allegation

Maharashtra: 'अगर हम भ्रष्टाचारी है, तो हमारे साथ चर्चा क्यों?' NCP सांसद सुप्रिया सुले ने भाजपा पर उठाए सवाल

Thu, 12 Oct 2023 11:49 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 12 Oct 2023 11:49 AM IST
सार

राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने पार्टी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को नकारते हुए भाजपा पर दोहरे चेहरे होने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Maharashtra NCP MP Supriya Sule BJP corrupt party allegation
सुप्रिया सुले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र के शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा पार्टी की नेता सुप्रिया सुले नेभ्रष्टाचार मामले में भाजपा से सवाल किया है। उन्होंने कहा कि राकांपा पार्टी के भ्रष्ट होने के बावजूद भाजपा पार्टी ने उनसे बातचीत की थी। उन्होंने भाजपा द्वारा पार्टी पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। 
विज्ञापन


राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा को दोहरा चेहरा करार दिया है। उन्होंने कहा, 'मैं भाजपा से पूछना चाहती हूं कि एक तरफ आप हमें भ्रष्टाचार पार्टी कहते हैं, वहीं दूसरी तरफ छगन भुजबल कहते हैं कि राकांपा और भाजपा के बीच बात चल रही थी। जब राकांपा भष्ट्राचारी है तो भाजपा हमसे क्यों बात की थी?'
विज्ञापन


उन्होंने पार्टी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को नकारते हुए कहा, 'इससे साफ पता चलता है कि भाजपा हम पर गलत आरोप लगा रही है। एक तरफ वे हमें भ्रष्टाचारी बुलाते हैं और दूसरी तरफ वही हमसे चर्चा करने आते हैं। इससे भाजपा का दोहरा चेहरा स्पष्ट होता है।' उन्होंने आगे कहा कि भाजपा को अब यह स्पष्ट करना ही चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




हरासत में लिए गए मराठी क्रांति मोर्चा के सदस्य
मराठा क्रांति मोर्चा के सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। दरअसल, वे एक मार्च निकालकर गिरगांव चौपाटी से सीएम एकनाथ शिंदे के आवास की तरफ बढ़ रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए कई सदस्यों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed