फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: NCP councilor husband murdered by Public

महाराष्ट्र: एनसीपी पार्षद के पति की भीड़ ने की पीट-पीटकर हत्या

Tue, 26 Mar 2019 01:36 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 26 Mar 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra: NCP councilor husband murdered by Public
NCP Logo

महाराष्ट्र के बीड जिले में एनसीपी की एक पार्षद के पति की भीड़ ने सोमवार को पीट-पीटकर हत्या कर डाली। भीड़ को संदेह था कि अपहरण के एक मामले में वह शिकलीगर समुदाय की मदद कर रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के परली-वैजनाथ नगर के फुले नगर क्षेत्र में पांडुरंग गायकवाड़ (50) पर भीड़ ने कथित रूप से तलवारों, दरांती और लाठी से हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया, ‘सोमवार को हुए हमले में गायकवाड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि यह हमला कथित तौर पर 16 वर्षीय लड़के के चार महीने पहले हुए अपहरण की घटना से जुड़ा है। शिकलीगर समुदाय के सदस्यों ने कथित तौर पर लड़के का अपहरण किया था क्योंकि लड़के के उनके समुदाय की एक लड़की के साथ प्रेम संबंध थे। इस संबंध में उस समय पूर्णा पुलिस थाने में अपहरण का एक मामला दर्ज किया गया था। कुछ दिनों बाद लड़के का शव बरामद हुआ था। इस घटना से स्थानीय लोग और उसके परिवार वाले काफी क्त्रसेधित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed