फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Navnirman sena attakcs on PM Modi ambitious bullet train project

PM मोदी की बुलेट ट्रेन परियोजना पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का ब्रेक, सर्वे का काम ठप

Tue, 08 May 2018 07:00 AM IST
 ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
 ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 08 May 2018 07:00 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Navnirman sena attakcs on PM Modi ambitious bullet train project

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) का ब्रेक लग गया है। सोमवार को मनसे के कार्यकर्ताओं ने ठाणे के दिवा-शील में शुरू बुलेट ट्रेन सर्वे का काम रोक दिया। 

विज्ञापन


मनसे के कार्यकर्ताओं का कहना है कि महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन की कोई जरूरत नहीं है। कार्यकर्ताओं ने सर्वे मशीन को फेंक दिया और अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की की।
विज्ञापन


मुंबई-अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए जमीन का सर्वेक्षण शुरू है। अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम सोमवार को ठाणे जिले के दिवा-शील इलाके मे सर्वे करने पहुंची थी। सर्वे होने की सूचना मिलने पर मनसे जिलाध्यक्ष अविनाश जाधव के नेतृत्व में करीब सौ कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। पार्टी का झंडा गाड़ा और हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बंदोबस्त के बावजूद मनसे कार्यकर्ताओं ने सर्वे कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की। माहौल तनावपूर्ण होने के कारण सर्वे का काम रोक देना पड़ा। अविनाश जाधव ने कहा कि ठाणे-पालघर जिले में कहीं भी बुलेट ट्रेन का सर्वे नहीं होने देंगे। 


मनसे कार्यकर्ताओं के जमावड़े के बाद मौके पर दंगा नियंत्रण दस्ता और सीआरपीएफ तैनात की गई लेकिन, सर्वे का काम शुरू नहीं हो सका। उधर, जून महीने में बुलेट ट्रेन की टेंडर प्रक्रिया शुरू होने वाली है। लेकिन, इस विरोध से परियोजना लटकने की आशंका जताई जाने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed