फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra navi mumbai uran murder case police add charges under atrocities act

Maharashtra: उरण हत्याकांड में बढ़ी आरोपी की मुश्किलें, एससी-एसटी अत्याचार अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गईं

Wed, 31 Jul 2024 12:15 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 31 Jul 2024 12:15 PM IST
सार

 पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी दाऊद शेख के खिलाफ दर्ज हत्या के मामले में अब अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण कानून के तहत भी आरोप जोड़े गए हैं। शनिवार शाम को महिला का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि पीड़िता की मौत चाकू के कई वार से हुई। 

विज्ञापन
maharashtra navi mumbai uran murder case police add charges under atrocities act
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : एएनआई

विस्तार

नवी मुंबई के उरण में 20 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी अत्याचार अधिनियम के तहत भी आरोप जोड़े हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मामले के आरोपी दाऊद शेख को मंगलवार सुबह कर्नाटक के गुलबर्गा के शाहपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


कर्नाटक से गिरफ्तार हुआ था आरोपी
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि, 'कर्नाटक में गिरफ्तारी के बाद उसे मंगलवार रात नवी मुंबई लाया गया। वह फिलहाल बेलापुर (नवी मुंबई में) में पुलिस की हिरासत में है।' आरोपी को अब अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी दाऊद शेख के खिलाफ दर्ज हत्या के मामले में अब अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण कानून के तहत भी आरोप जोड़े गए हैं। शनिवार शाम को महिला का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि पीड़िता की मौत चाकू के कई वार से हुई। 
विज्ञापन




क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि लड़की का शव शनिवार तड़के बरामद किया गया था। पुलिस का मानना है कि उसकी हत्या शुक्रवार को शाम करीब साढ़े तीन से साढ़े चार बजे के बीच की गई थी। शुक्रवार को पीड़िता ने नवी मुंबई स्थित अपने कार्यालय से आधे दिन की छुट्टी ली थी, लेकिन जब पीड़िता अपने घर नहीं पहुंची तो उसके परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने एक दूसरे समुदाय के युवक पर शक जताया था और उसकी गिरफ्तारी की मांग की थी। परिजनों ने बताया कि साल 2019 में भी इसी युवक के खिलाफ उन्होंने बेटी को परेशान करने के आरोप में पुलिस में पॉक्सो कानून के तहत शिकायत दर्ज कराई थी। 

भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 के तहत पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और आरोपी का पता लगाने के लिए आठ टीमें बनाई गईं। पुलिस ने शुरू में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया था, जिनकी जानकारी से उन्हें आरोपी दाऊद शेख तक पहुंचने में मदद मिली। पुलिस ने कहा कि आरोपी पड़ोसी राज्य कर्नाटक में ड्राइवर के तौर पर काम करता था और पीड़िता उसके संपर्क में थी। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच तीखी बहस के कारण हत्या हुई हो सकती है, लेकिन अपराध के पीछे का असली मकसद पता लगाया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed