फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Nashik MLC Satyajeet Tambe alleges conspiracy to deny him ticket oust family from Congress

Maharashtra: सत्यजीत तांबे का आरोप- कांग्रेस नेताओं ने उनके परिवार को पार्टी से बाहर करने की रची थी साजिश

Sat, 04 Feb 2023 09:58 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 04 Feb 2023 09:58 PM IST
सार

Maharashtra Politics: नासिक में शनिवार को मीडिया से बात करते हुए सत्यजीत तांबे ने दावा किया कि उनके पिता और निवर्तमान कांग्रेस एमएलसी सुधीर तांबे को गलत उम्मीदवारी फॉर्म मुहैया कराए गए थे। यह सब उनके परिवार को पार्टी से बाहर निकालने की साजिश का हिस्सा था।

विज्ञापन
Maharashtra Nashik MLC Satyajeet Tambe alleges conspiracy to deny him ticket oust family from Congress
Satyajeet Tambe - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में नासिक डिवीजन स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित सदस्य सत्यजीत तांबे ने आरोप लगाया कि प्रदेश कांग्रेस के कुछ नेताओं ने उन्हें टिकट नहीं देने की साजिश रची थी। नासिक में शनिवार को मीडिया से बात करते हुए तांबे ने दावा किया कि उनके पिता और निवर्तमान कांग्रेस एमएलसी सुधीर तांबे को गलत उम्मीदवारी फॉर्म मुहैया कराए गए थे। यह सब उनके परिवार को पार्टी से बाहर निकालने की साजिश का हिस्सा था।

विज्ञापन


कांग्रेस ने सुधीर तांबे को दोबारा टिकट दिया था, लेकिन नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन उन्होंने चुनाव की रेस से हटने का फैसला किया था। जबकि उनके बेटे सत्यजीत ने पार्टी के खिलाफ बगावत कर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल किया था। चुनाव में उन्होंने जीत भी हासिल की। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने शुक्रवार को कहा था कि तांबे परिवार ने पार्टी को धोखा दिया है।
विज्ञापन


सत्यजीत तांबे ने कहा कि मैंने 22 वर्षों तक कांग्रेस के लिए काम किया, लेकिन 2022 में युवा कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में मेरा कार्यकाल खत्म होने के बाद मुझे सेवा विस्तार नहीं दिया गया। सत्यजीत ने कहा कि उन्हें उनके पिता की जगह चुनाव लड़ने के लिए कहा गया था, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थे क्योंकि वह संगठन के लिए काम करना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'बाद में, मेरे पिता ने मुझे उनके स्थान पर चुनाव लड़ने के लिए कहा क्योंकि यह हमारे कई कार्यकर्ताओं की इच्छा थी। मैं महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी एचके पाटिल के साथ संपर्क में था, लेकिन 12 जनवरी को हमें जो एबी फॉर्म दिया गया, वह नासिक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के नहीं था। बल्कि औरंगाबाद और नागपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए था। उन्होंने कहा कि दोनों फॉर्म पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (नाना पटोले) के हस्ताक्षर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed