फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra nashik Hindu Girl wedding with muslim boy marriage card angle to love jihad programme cancelled

बवाल: मुस्लिम युवक से शादी कर रही थी हिंदू युवती, लोगों ने बता दिया 'लव जिहाद', टालना पड़ा कार्यक्रम

Tue, 13 Jul 2021 06:52 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक Published by: कुमार संभव Updated Tue, 13 Jul 2021 06:52 PM IST
सार

महाराष्ट्र के नासिक में एक हिंदू युवती अपने परिजनों की रजामंदी के बाद मुस्लिम युवक से शादी कर रही थी। उनकी शादी का कार्ड भी छपवाया गया, जिसे हिंदूवादी संगठनों ने लव जिहाद बता दिया। ऐसे में विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों पक्षों को अपने सभी कार्यक्रम रद्द करने पड़ गए। 

विज्ञापन
maharashtra nashik Hindu Girl wedding with muslim boy marriage card angle to love jihad programme cancelled
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लव जिहाद को लेकर देश में घमासान मचा हुआ है। कई राज्यों में इसे लेकर कानून भी बना दिया गया, लेकिन इसकी चपेट में अब ऐसे प्रेमी जोड़े भी आ रहे हैं, जो परिवार की मर्जी से घर बसाने की कोशिश में हैं। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के नासिक में सामने आया। यहां एक हिंदू युवती अपने परिजनों की रजामंदी के बाद मुस्लिम युवक से शादी कर रही थी। उनकी शादी का कार्ड भी छपवाया गया, जिसे हिंदूवादी संगठनों ने लव जिहाद बता दिया। ऐसे में विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों पक्षों को अपने सभी कार्यक्रम रद्द करने पड़ गए। 

विज्ञापन


 

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के नासिक में एक हिंदू परिवार रहता है, जिनकी बेटी दिव्यांग है। उस लड़की की शादी उसके साथ ही पढ़ने वाले एक मुस्लिम युवक से कराई जा रही थी, जिसके लिए दोनों के परिजन भी रजामंद थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने शादी की तैयारियां शुरू कर दीं और कार्ड भी छपवा लिए। इस कार्ड में शादी की तारीख 18 जुलाई तय की गई थी। इसके बाद ही असल बवाल शुरू हुआ, क्योंकि यह कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरअसल, कार्ड देखकर कुछ हिंदूवादी संगठनों ने इसे लव जिहाद का मामला बता दिया। मजबूरन दोनों पक्षों को शादी का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट मैरिज कर चुके हैं युवक-युवती

बता दें कि युवक और युवती ने मई 2021 के दौरान कोर्ट मैरिज कर ली थी और उसे कानूनी रूप से दर्ज भी करा लिया था। हालांकि, अब दोनों परिवार हिंदू रीति रिवाज से शादी करना चाहते थे, लेकिन शादी के कार्ड की तस्वीर वायरल होने के बाद कई हिंदू संगठनों ने इसे लव जिहाद का मामला बताया। गौरतलब है कि परिवार अपनी बेटी की पसंद के साथ खड़ा है। उनका कहना है कि यह मामला जबरन धर्म परिवर्तन का मामला नहीं है। लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी दिव्यांग है। ऐसे में उसके लिए अच्छा जीवनसाथी नहीं मिल रहा था। मेरे समुदाय में भी यह बात पता थी। ऐसे में उनकी बेटी ने अपने ही एक दोस्त के साथ शादी की इच्छा जताई। वहीं, लड़के का परिवार भी शादी के लिए तैयार था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed