महाराष्ट्र: हादसे का शिकार हुई दुरंतो एक्सप्रेस, इंजन समेत 10 कोच पटरी से उतरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार सुबह देश एक और रेल हादसे का गवाह बना। महाराष्ट्र में मुंबई-नागपुर दुरंतो एक्सप्रेस टिटवाला के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना में इंजन समेत 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में किसी के हताहत होने की अभी तक खबर नहीं मिल रही है।
#UPDATE Maharashtra: 5 coaches & engine of Nagpur Mumbai Duronto Express derailed near Titwala, some injured, rescue team rushed from Kalyan pic.twitter.com/OHEBrrdZE8
— ANI (@ANI) August 29, 2017विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ए लोहानी का कहना है लैंडस्लाइड की वजह से दुरंतो एक्सप्रेस का इंजन और 9 कोच पटरी से उतर गए। ट्रैक को रिपेयर करने का काम किया जा रहा है। इस दुर्घटना में कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। जो पैसेंजर इस दुर्घटना से प्रभावित हैं उनके लिए बसों का अरेंजमेंट किया गया है।
हादसे की वजह से लोकल ट्रेन का संचालन प्रभावित
पहले आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे की वजह लैंडस्लाइड भी हो सकती है। हादसे की वजह से लोकल ट्रेन का संचालन प्रभावित हुआ है।
Latest #visuals from Maharashtra: Five coaches & engine of Nagpur Mumbai Duronto Express derailed near Titwala. pic.twitter.com/NaYax4jxLL
— ANI (@ANI) August 29, 2017
ताजा जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के कल्याण से रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। तो वहीं, स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
#Visuals from Maharashtra: 5 coaches & engine of Nagpur Mumbai Duronto Express derailed near Titwala. pic.twitter.com/yTYjvhVY1J
— ANI (@ANI) August 29, 2017
किसी के हताहत होने की खबर नहीं
सेंट्रल रेलवे के मुताबिक यह हादसा महाराष्ट्र के आसनगंज और वासिंद के बीच हुआ, जहां मुंबई-नागपुर दुरंतो एक्सप्रेस का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में किसी भी यात्री के घायल होने की जानकारी नहीं है।
We are arranging buses to bring passengers to destination. Doctors and senior officers are already at site: Central Railway
— ANI (@ANI) August 29, 2017
12 दिनों में तीसरा रेल हादसा
आपको बता दें कि पिछले दो सप्ताह में ये तीसरा रेल हादसा है। इससे पहले उत्कल एक्सप्रेस हादसे में 22 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। तो वहीं, कैफियत एक्सप्रेस हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे, जिनमें 7 को गंभीर चोट लगी थी।
यहां देखें हादसे से जुड़ा वीडियो
#WATCH: Five coaches & engine of Nagpur Mumbai Duronto Express derailed near Titwala in Maharashtra. pic.twitter.com/9u0adLF1rG
— ANI (@ANI) August 29, 2017