फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra nagpur man betaen to death by mob after assaults of minor girl

महाराष्ट्र: नागपुर में नौ साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, गुस्साई भीड़ ने आरोपी की पीट-पीटकर हत्या की

Wed, 07 Oct 2026 12:46 AM IST
नितिन गौतम पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 07 Oct 2026 12:46 AM IST
सार

महाराष्ट्र में एक बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गुस्साए लोगों की भीड़ ने आरोपी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला और पुलिस का क्या कहना है...

विज्ञापन
maharashtra nagpur man betaen to death by mob after assaults of minor girl
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागपुर शहर में नौ वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर अपने घर ले जाकर उसका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार रात करीब 8 बजे से 9:30 बजे के बीच पारडी थाना क्षेत्र में हुई।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
पुलिस ने बताया कि बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी, तभी आरोपी नारायणदास मनमोहनदास वैष्णव उसे पास ही स्थित अपने घर ले गया। आरोप है कि घर में उसने बच्ची का यौन उत्पीड़न किया। पुलिस के अनुसार, बाद में बच्ची ने अपने परिवार को घटना के बारे में बताया। घटना की जानकारी इलाके में फैलने के बाद बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए और वैष्णव के साथ मारपीट की। 
विज्ञापन


इलाज के दौरान हुई आरोपी की मौत
पुलिस ने बताया कि मारपीट में वैष्णव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई। वैष्णव मूल रूप से पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, आरोपी की अस्पताल में मौत होने से पहले ही उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed